Thursday, May 16
Shadow

15 एकड़ खेत में लगी गेंहू की फसल जल कर राख, लाखों की गेंहू की फसल जलकर हुई खाक

बिहार में हर रोज बढ़ती गर्मी के साथ आगलगी की घटना सामने आ रही है। आये दिन आगलगी के कारण लाखों की संपत्ति जल कर राख हो रही है। वहीं एक बार फिर से आगलगी की घटना की खबर सामने आयी है। घटना बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के सिसवा बैरागी पंचायत के लखनी चेवर का है। यहां खेत में करीब 15 एकड़ में गेंहू की फसल लगाई गई थी। गेंहू की खेत में लगी फसल आगलगी के कारण जल कर राख हो गई। वहीं इस आगलगी के बारे में कहा जा रहा है कि गन्ना काटने गए एक मजदूर ने घूम्रपान कर वहीं गेंहू के खेत में सुलगता हुई बीड़ी फेंक दिया। उस फेंकी गई बीड़ी से निकली चिंगाड़ी से खेत में आग लग गई। जिसकारण 15 एकड़ में लगी फसल जल कर राख हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने आगलगी की घटना की जानकारी फॉयर बिग्रेड को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लोंगो ने स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दिया। वहीं पुलिस ने इस आगलगी की घटना के बारे में कहा कि आग कैसे लगी, किस कारण लगी, किसी ने जानबूझ कर लगाया। इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *