Tuesday, July 23
Shadow

कांग्रेस पार्टी बहादुर शाह जफर की तरह मुगल सल्तनत की अंतिम कड़ी, गिरिराज सिंह ने किया दावा

सियासी गलियारे में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। चुनावी मैदान पर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर जोरदार निशाना साध रहे हैं। एनडीए अपनी जीत की दावा ठोक रही है। वहीं महागठबंधन चनावी मैदान में अपनी जीत का दावा कर रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान पक्ष और विपक्ष आरोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। वहीं अब बेगुसराय के सांसद और एनडीए के लोकसभा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहादुर शाह जफर की तरह मुगल सल्तनत की अंतिम कड़ी है। वहीं उन्होंने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मस्जिद और वक्फ बोर्ड की तरह स्वतंत्र करने का समर्थन किया।

वहीं गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद का सबसे बड़ा परिचारक है। कांग्रेस पार्टी के अंदर जो उनका संविधान है उसमें संविधान नाम की कोई चीज नहीं है। राहुल गांधी बस अलुल जलुल बातें जनता के सामने रखना जानते हैं। उनके खुद की पार्टी में संविधान की रक्षा नहीं हो रही है। कांग्रेस से सारे उम्मीदवार बस भाग रहे हैं। दिल्ली के अध्यक्ष इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डूबती हुइ नाव है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *