Tuesday, July 23
Shadow

मोदी युग का 2024 में अंत होना तय, तेजस्वी के बयान पर भड़के उपमुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरो-शोरों पर हो रहा है। सियासी गलियारे में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। चुनावी मैदान में पक्ष और विपक्ष आरोप लगाने से चूक नहीं रहे है। राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने विपक्ष पर निशाना साधते नजर आ रही है। वहीं तेजस्वी ने भी मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में मोदी युग का अंत हो जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है सबको बोलने का हक है। तेजस्वी भी बोल रहे हैं। वहीं  सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिताजी कह रहे हैं लोकतंत्र खतरे में है। दस साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है और विकास कार्य में लगे हैं। ये लोग भारत को लूटने में लगे है। लालू प्रसाद का परिवार सिर्फ अपने लिए जीत है।

वहीं उपमुख्मंत्री विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी बड़बोले हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी सिर्फ अपनी बोली से हवा बनाने जानते हैं। दो बार तेजस्वी उपमुख्यमंत्री रहे लेकिन उन्होंन जनता के लिए कुछ नहीं किया। उनके पास कोई भी विजन नहीं है। लालू परिवार बस परिवारवाद की बात करते हैं। लालू यादव बस अपने पुत्र मोह में हैं। अब चला चली की बेला में जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *