Saturday, July 27
Shadow

कल अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, चूके तो 2035 तक करना होगा इंतजार

नासा के वैज्ञानिकों (NASA scientist) का दावा है कि कल मंगल ग्रह (Mars) पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरेगा।मंगल ग्रह (Mars)  पृथ्वी के इतने नजदीक होगा कि इसे नंगी आखों से देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक अन्तरिक्ष में यह अद्भुत नजारा कल यानि 13 अक्टूबर को देखने को मिलेगा।उनका कहना है इस दौरान यह ग्रह चन्द्रमा के जैसे दिखेगा।दावा किया गया है कि अगर इस बार यह अद्भुत नजारा देखने से चूक गये तो अगली बार इसके 2035 में दिखने की उम्मीद है।

यह तब होगा जब मंगल सूर्य के विपरीत होगा और पृथ्वी सीधे मंगल और सूर्य के बीच स्थित होगी।इस दिन मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा जिससे यह सबसे बड़ा दिखाई देगा। खगोल वैज्ञानिकों और मंगल ग्रह को पसंद करने वाले लोगों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है।मंगल और पृथ्वी की परिक्रमा एक साथ होने की वजह से मंगल सूर्यास्त के समय आसमान में लोगों को दिखेगा।उस वक्त ग्रह सबसे चमकदार और दूरबीनों में अपने सबसे ज्यादा स्पष्ट आकार में नजर आएंगे।

13 अक्टूबर को यह नजारा तभी दिखेगा जब आसमान साफ़ होगा इसलिए आसमान साफ रहने पे ही लोग देख पायेंगे।यह ग्रह आसमान से पूर्व दिशा की तरफ दिखाई देगा। मंगल ग्रह अपने उज्ज्वल, नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा। आधी रात तक यह ग्रह दक्षिण दिशा में चला जाएगा।आप इससे टेलीस्कोप से देख सकेंगे।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *