![झारखंड में हुआ 1932 का खतियान लागू, OBC को मिलेगा 27% आरक्षण….](https://dtw24news.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-14-at-8.54.39-PM.jpeg)
झारखंड में हुआ 1932 का खतियान लागू, OBC को मिलेगा 27% आरक्षण….
JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने झारखंड में 1932 का खतियान पारित कर दिया है। वहीं ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है। हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज यह फैसला लिया गया।
हेमंत सोरेन की सरकार ने बुधवार को राज्य में 1932 का खातियान लागू करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 1932 खातियान को लागू करने का फैसला किया गया। 1932 या पूर्व में जिनके पूर्वज का नाम होगा उनको ही स्थानीयता का दर्जा मिलेगा। जो भूमिहीन है उनकी पहचान ग्राम सभा करेगी।
वहीं राज्य कैबिनेट ने झारखंड में 77 फीसदी आरक्षण लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब 77 फीसदी आरक्षण लागू होगा। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण, ईडब्लूएस को 10 फीसदी का आरक्षण, एससी को 12 फीसदी आरक्षण, एसटी को 28 फीसदी आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे...