Friday, May 17
Shadow

31 साल के हुए तेजस्वी यादव, परिवार संग आज मना रहे अपना जन्मदिन

बिहार के पूर्व CM लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए। आज वो अपना जन्मदिन मना रहे है। तेजस्वी यादव के जम्नदिन पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आम जनता से लेकर सभी दल के नेता सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे है। एक तरफ एग्जिट पोल के नतीजों ने महागठबंधन को आगे बताया है तो वहीं दूसरी तरफ राजद परिवार में आज उनके लाल का बर्थडे है। इसको लेकर RJD खेमे में खुशियों की लहर है। बता दे कि कल चुनाव के नतीजे आने वाले है और उसके एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का जन्मदिन है।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर RJD ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखे। उन्होंने जन्मदिन की बधाई भी दी है और लिखा है युवा जोश नई सोच तेजस्वी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप बिहार को विकास पथ पर मजबूती से स्थापित कर पाएँगे और सबके जीवन पर एक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे ऐसी आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट कर तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव’।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपना बर्थडे अपने परिवार की मौजूदगी में ही आधी रात को बर्थ डे केक काट कर मनाए। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उनकी बहन रोहिणी आचार्या ने भी ट्वीट कर उनको बधाई दी है। अपने ट्वीट में रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी है। 

वहीं आरजेडी ने लालू यादव के जेल में रहने और तबीयत खराब होने के कारण एक निर्देश जारी किया है। आरजेडी की ओर से कहा गया है कि आरजेडी कार्यकर्ता लालू प्रसाद के ठीक होने और जमानत मिलने के बाद ही कोई जश्न मनाए। ऐसे में तेजस्वी यादव के जन्मदिन और कल चुनाव का रिजल्ट आने के बाद भी कोई जश्न नहीं होगा।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *