Saturday, May 11
Shadow

Tag: Bihar election

राजद विधायकों का अनोखा अदांज, लालटेन जलाकर पहुंचे गांधी मैदान

राजद विधायकों का अनोखा अदांज, लालटेन जलाकर पहुंचे गांधी मैदान

पटना, बिहार, राजनीति
पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन के जनविश्वास रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटान हुआ है। वहीं महागठबंधन के रैली में शामिल होने के लिए राजद की विधायक का अलहदा अदांज भी देखने को मिला। वे गांधी मैदान में लालटेन जलाकर अनोखे अंदाज में रैली में शामिल होने पहुंचे। आरा के संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक किरण देवी का यह लालटेन जला कर पटना के गांधी मैदान में आने का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वे 2 हजार गाड़ियों के काफिले के साथ समर्थकों को लेकर रैली में शामिल होने पहुंची। इस दौरान पार्टी के चुनाव चिन्ह लालटेन को दिन में जलाकर ट्रेक्टर और अन्य गाड़ियों पर लटकाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ...
महागठबंधन की 3 मार्च को महारैली, वीडियो जारी कर लालू यादव ने रैली में आने की लोगों से की अपील

महागठबंधन की 3 मार्च को महारैली, वीडियो जारी कर लालू यादव ने रैली में आने की लोगों से की अपील

बिहार
महागठबंधन की 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास की महारैली होगी। इस रैली को सफल बनाने को लेकर राजद-काग्रेंस और वामदलों के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं अब तक बिहार के अधिकतर जिलों में जाकर जनविश्वास यात्रा में रोड शो के माध्यम से लोगों से महागठबंधन की महारैली में शामिल होने और रैली को सफल बनाने का निमंत्रण दिए थे। तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर थे। वहीं पटना के गांधी मैदान में होने जा रहे इस महारैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दीपंकर भट्टीचार्य, सीताराम येचुरी और डी राजा संबोधित करेंगे। वहीं इस रैली में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना जतायी जा रही है। इस महारैली को लेकर लालू यादव ने भी एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के जरिए बिहार के लोगों से भारी संख्या में गांधी मैदान में आने की अपील की  है। ...
राजद विधायकों के पाला बदलने पर बोले सुशील मोदी- कहां गए बिहार में खेला होने का दावा करने वाले लोग,कोई नहीं बचेगा

राजद विधायकों के पाला बदलने पर बोले सुशील मोदी- कहां गए बिहार में खेला होने का दावा करने वाले लोग,कोई नहीं बचेगा

बिहार
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव के पांच बागी विधायकों ने लालटेन का साथ छोड़ दिया। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और तेजस्वी  पर आरोप लगाया कि जिस समय कांग्रेस और राजद के राजकुमार देश में और प्रदेश में परिवार बचाओ यात्राओं की नौटंकी कर रहे हैं, उस समय इन दोनों दलों में टुटने की प्रक्रिया तेज हो गई। अब यह कहना कठिन है कि संसदीय चुनाव तक इन दलों में कौन टिकेगा। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा के इसी सत्र में दो सप्ताह के भीतर राजद कांग्रेस के 7 विधायक महागठबंधन छोड़ कर एनडीए के साथ आ गए है। जो लोग विश्वासमत से पहले खेला होने का दावा कर रहे थे। वे अब अपना घर सुरक्षित नहीं रख पाए। ...
राजद की पूर्व बागी विधायक संगीता देवी ने राजद पर बोला हमला, दलित होने के कारण दी जाती थी गाली

राजद की पूर्व बागी विधायक संगीता देवी ने राजद पर बोला हमला, दलित होने के कारण दी जाती थी गाली

बिहार
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजद के विधायक राजद का साथ छोड़ते नजर आ रहे है। बिहार में बहुमत के साथ राजद सीट जीतने का दावा करती नजर आ रही थी। लेकिन चुनाव होने से पहले पार्टी के बागी विधायकों के पार्टी छोड़ कर बाहर जाने के नतीजे सामने आ रहे हैं। वहीं विश्वासमत साबित होने के समय से लेकर अब तक राजद के पांच बागी विधायकों ने साथ छोड दिया है। बागी विधायकों ने जिस तरह से तेजस्वी का साथ छोड़ा है उससे मालूम हो रहा कि अब लालटेन का रौशनी विधायकों को रास नहीं आ रही है। वहीं विधायकों के लगातार पार्टी छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव भविष्य की चिंता में फंसे नजर आ रहे हैं। 12 फरवरी विश्वासमत के दिन राजद के तीन बागी विधायक चेतन आनंद, प्रहलाद यादव और नीलम देवी ने सदन में एनडीए की हाथ थाम कर तेजस्वी को चौंका दिया था। वहीं बीते 27 फरवरी को चौथी बागी विधायक संगीता देवी ने लालटेन का साथ छोड़ दिया। उन्होंने ते...
तेजस्वी को एक बार फिर लगा झटका, भभुआ विधायक भरत बिंद ने थामा एनडीए का हाथ

तेजस्वी को एक बार फिर लगा झटका, भभुआ विधायक भरत बिंद ने थामा एनडीए का हाथ

बिहार
बिहार में विश्वासमत साबित होने से लेकर अबतक राजद विधायकों का लगातार पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजद के विधायक आगामी लोकसभा चुनाव होने से पहले तेजस्वी के जीत के भरोसे और साथ को तोड़ते नजर आ रहे हैं। विश्वासमत के दिन एकसाथ तीन बागी विधायकों ने तेजस्वी के लालटेन को छोड. दिया है। उसके बाद 27 फरवरी को चौथी विधायक संगीता देवी को तेजस्वी का साथ नागवार गुजरा उन्होंने भी उनका साथ छोड़ दिया। वहीं आज भभुआ विधायक भरत बिंद पांचवे विधायक ने भी राजद का दामन छोड़ दिया है। वहीं आज फिर से विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव को करारा झटका लगा है। भभुआ विधायक ने एनडीए का दामन थाम लिया है। भरत बिंद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का हाथ थाम भाजपा में आगए हैं। भरत बिंद राजद का साथ छोड़ने के बाद पांचवे विधायक बन गए हैं जिन्होंने बिहार में सरकार बदलने के बाद राजद को करारा झ...
राबड़ी देवी ने बीजेपी को कहा फेंकू पार्टी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

राबड़ी देवी ने बीजेपी को कहा फेंकू पार्टी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

बिहार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। विधानसभा में अंतिम दिन भी विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा। वहीं विपक्ष बजट सत्र में लगातार बीजेपी पर निशाना साधती रहा। इस दौरान राबडी देवी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी के 400 से अधिक सीट जीतने के सवाल पर कहा कि बीजेपी तो फेंकू बात करता है। बात हमेशा फेंकने वाली करता है, बिना वजह हवा में उड़ता रहता है। वहीं 3 मार्च को महागठबंधन की रैली को लेकर राबड़ी दैवी ने कहा कि रैली बहुत बड़ी होगी। रैली नहीं यह रैला होगा। इस रैली में शामिल होने बहुत लोग आ रहे हैं। प्रदेश के बाहर के भी लोग इस रैली में शामिल होने आ रहे हैं। बिहार की जनता का इस रैली पर बहुत असर होगा। रैली के बाद आगामी लोकसभा चुनाव है। उसकी भी तैयारी करनी है। वहीं महागठबंधन की महारैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।रैली में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं औ...
तेजस्वी के जनविश्वास महारैली की तैयारी तेज, रैली को लेकर राजद अध्यक्ष कर रहे समीक्षा

तेजस्वी के जनविश्वास महारैली की तैयारी तेज, रैली को लेकर राजद अध्यक्ष कर रहे समीक्षा

बिहार
राजद की महारैली 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगी। वहीं राजद के नेता, मंत्रीं विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक इस महारैली को सफल बनाने में लगे हुए है। तेजस्वी यादव भी बिहार के सभी जिलों में रोड शो के माध्यम से लोगों को इस महारैली में शामिल होने का निमत्रंण दे रहे है। वे बिहार की जनता से इस रैली में शामिल होकर विपक्ष को अपनी औकात दिखाने को कह रहे हैं। तेजस्वी यादव रोड शो के माध्यमों से जनता को कह रहे आप लोग आईए और विपक्ष को बताईए कि बिहार में राजद की सरकार बननें में कैसे जनता राजद का समर्थन कर रही है। वहीं इस महारैली को लेकर राजद समेत महागठबंधन के नेता पटना में विशेष तैयारी करने में लगे हैं। महारैली को लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की स्थिति और समीक्षा करते हुए कई महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इस बैठक की जानकारी...
बीजेपी में गए बागी विधायकों पर भड़की राबड़ी देवी-कहा बेशर्म, भाजपा पर खरीदने का लगा आरोप

बीजेपी में गए बागी विधायकों पर भड़की राबड़ी देवी-कहा बेशर्म, भाजपा पर खरीदने का लगा आरोप

बिहार
बिहार में नीतीश सरकार का बीजेपी के साथ सत्ता में जाने के बाद 12 फरवरी को नीतीश सरकार का विश्वास मत होना था। इस विश्वासमत में नीतीश सरकार को राजद के विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रहलाद यादव ने सत्ता पक्ष का समर्थन किया था। वहीं बीते 27 फरवरी को राजद की संगीता देवी भी भाजपा के साथ हो गई। वहीं इन चारों विधायकों के एनडीए में जाने पर राबडीं देवी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सभी विधायकों को बेशर्म कहा है। वहीं भाजपा पर भी इन विधायकों का समर्थन करने पर बेशर्म कहा है। उन्हेंने भाजपा पर 10 से 20 करोड़ रुपए में विधायकों को खरीदने का आरोप लगा है। राबड़ी देवी ने कहा इन बेशर्म विधायकों को भाजपा में जाने से पहले इस्तीफा देना चाहिए था लेकिन ये लोग इतने बेशर्म है कि विधायक बनने के लिए राजद में शामिल हो गए थे। राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर जनता का समर्थन हासिल किया और अब धोखा दे कर दल बदल कर एनड...
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से वोटिंग जारी, 8 दिसंबर को आएगा परिणाम…..

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से वोटिंग जारी, 8 दिसंबर को आएगा परिणाम…..

राजनीति
MUZZFARPUR :  बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में वोटिंग जारी है। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां, बिलकुल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है। वहीं, ताजा अपडेट के अनुसार इस विधानसभा सीट दोपहर 1 बजे तक 37% मतदान किया गया है। इस विधानसभा में वोटरों की कुल संख्या   3 लाख 11 हजार 728 है। इसके लेकर इस विधानसभा इलाके में कुल 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, इस सीट पर किला फतह करने को लेकर निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, यहां मुख्य मुकाबला जेडीयू और भाजपा के बिच बताया जा रहा है। लेकिन, सहनी और ओबेसी की पार्टी के तरफ से यहां प्रत्याशी देने से इन दोनों पार्टी के वोट बैंक में सेंधमारी हो सकती है।  इस विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान होना है। वहीं, इस मतदान का परिणाम 8 दिसंबर को आना है।  बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव जेडीयू औ...
20 हज़ार का रिश्वत लेते हुए उद्योग विभाग का अधिकारी पकड़ा गया….

20 हज़ार का रिश्वत लेते हुए उद्योग विभाग का अधिकारी पकड़ा गया….

राजनीति
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के अधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची निगरानी की टीम ने जिला उद्योग केंद्र में यह कार्रवाई की है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई। जिला उद्योग केंद्र में निगरानी की इस कार्रवाई से उद्योग विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उद्योग विभाग में मुजफ्फरपुर में तैनात अधिकारी हरीश कुमार एक शख्स से काम कराने के एवज में 20 हजार रुपए घूस ले रहा था। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ धर दबोचा। पीड़ित शख्स ने अधिकारी द्वारा घूस मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। जांच में निगरानी विभाग की टीम ने मामले को सही पाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। जानकारी के मुत...