Saturday, July 27
Shadow

तेजस्वी को एक बार फिर लगा झटका, भभुआ विधायक भरत बिंद ने थामा एनडीए का हाथ

बिहार में विश्वासमत साबित होने से लेकर अबतक राजद विधायकों का लगातार पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजद के विधायक आगामी लोकसभा चुनाव होने से पहले तेजस्वी के जीत के भरोसे और साथ को तोड़ते नजर आ रहे हैं। विश्वासमत के दिन एकसाथ तीन बागी विधायकों ने तेजस्वी के लालटेन को छोड. दिया है। उसके बाद 27 फरवरी को चौथी विधायक संगीता देवी को तेजस्वी का साथ नागवार गुजरा उन्होंने भी उनका साथ छोड़ दिया।

वहीं आज भभुआ विधायक भरत बिंद पांचवे विधायक ने भी राजद का दामन छोड़ दिया है। वहीं आज फिर से विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव को करारा झटका लगा है। भभुआ विधायक ने एनडीए का दामन थाम लिया है। भरत बिंद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का हाथ थाम भाजपा में आगए हैं। भरत बिंद राजद का साथ छोड़ने के बाद पांचवे विधायक बन गए हैं जिन्होंने बिहार में सरकार बदलने के बाद राजद को करारा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *