Saturday, July 27
Shadow

JDU उम्मीदवार शुषुम्लता बनीं बच्ची की मां, कहा – चुनावी महाभारत में मेरा बच्चा अभिमन्यु की तरह दे रहा है साथ

जगदीशपुर से जदयू उम्मीदवार शुषुम्लता को रविवार को बेटी हुई है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनका बच्चा अभिमन्यु की तरह चुनावी महाभारत में साथ देगा। जदयू ने इन्हें उस समय टिकट दिया था जब वह गर्भवती थीं। जगदीशपुर में पहले चरण में ही मतदान है। शुषुम्लता के खिलाफ मैदान में राजद के रामविशुन सिंह हैं। वे अभी यहां से विधायक भी हैं।

शुषुम्लता जगदीशपुर के दांवा से मुखिया भी हैं। पंचायत के विकास काम को देखते हुए उन्हें सीएम नीतीश कुमार ने जगदीशपुर से उम्मीदवार बनाया था। यह समाचार उस समय आया जब शुषुम्लता के पक्ष में जदयू के नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी समय यह खबर आई और सबने बताया कि यह काफी सुखद समाचार है। उनकी शादी 2012 में मनजी चौधरी के साथ हुई थी। उनको पहले से 7 साल की एक बच्ची है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

यह भी पढ़े:- तीर से गरीबों, नौजवानों को छलनी किया गया ! हम यहां सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनवाएंगे :- तेजस्वी यादव

शुषुम्लता के गर्भावस्था में होने के बाद भी चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी तो उन्होंने कहा था- जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हूं, उसकी जमीन ही आंदोलनकारी रही है। बाबू वीर कुंवर सिंह और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेरे आदर्श हैं। इन दोनों हस्तियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी थी, तो फिर मैं कैसे हार मान सकती हूं। चुनाव जनता के बल पर लड़ा जाता है और यहां की जनता का अपार समर्थन मुझे प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बतौर मुखिया रहते हुए भी वे मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करने से पीछे नहीं रहीं। इसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *