Saturday, July 27
Shadow

तीर से गरीबों, नौजवानों को छलनी किया गया ! हम यहां सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनवाएंगे :- तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाहुबली अनंत सिंह के समर्थन में मोकामा की सभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार गरीबी दूर नहीं कर पाई और न ही पलायन रोक पाई। मोकामा की जनता ने तय कर लिया है कि नीतीश सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन की उनकी वर्षों पुरानी मांग को हमारी सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

लोगों से सवाल करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आप चाहते हैं कि नहीं मोकामा में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बने। कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि लालटेन का युग चला गया, लेकिन उनको समझ नहीं आता है कि तीर का जमाना चला गया है अब तो मिसाइल का जमाना है। सरकार ने तो तीर से गरीबों, नौजवानों को छलनी किया है। बेरोजगारी के अंधेरे को दूर करने के लिए लालटेन जरूरी है।

तेजस्वी ने कहा कि 40 लाख से ज्यादा लोगों से सरकार ने मुंह फेर लिया। नीतीश कुमार ने कह दिया कि जो जहां हैं वहीं रहिए। लोग 15 सौ दो हजार किमी पैदल चल कर आए। लोगों के पैर में छाले हो गए। बिहार में अब किसानों-नौजवानों ने मन बना लिया है कि इस बार डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

‘हम जे कह रहल बानी ऊ पूरा करब, हमार डीएनए एकदम शुद्ध बा’

मोकामा की सभा के बाद जमुई विधानसभा में चुनाव प्रचार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमार डीएनए शुद्ध बा, हम जे कह रहल बानी ऊ सब पूरा करब। तेजस्वी यादव यहां महागठबंधन के उम्मीदवार विजय प्रकाश के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे थे। यहां से इंटरनेशनल शूटर श्रेयशी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है।

तेजस्वी ने सभा में कहा कि बिहार के इस सरकार की विदाई इस बार तय है। इस बार गरीबों-नौजवानों की सरकार बनेगी। कहा कि हम मुख्यमंत्री तभी बनेंगे जब डबल इंजन की सरकार को आप सभी अपने वोट से हटाएंगे। कहा कि कई पार्टी सब पगला गया है। भाजपा की बी टीम भी काम कर रही है। अब तीर का वार नौजवान बिहार में नहीं सहेंगे। गरीबी हटाइए और लालटेन का बटन दबाइए। अमन चैन चाहिए तो लालटेन का प्रकाश चाहिए।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *