Saturday, July 27
Shadow

बिहार के मतदाताओं के नाम सोनिया का संदेश- बिहार में अब है बदलाव की बयार

बिहार विधानसभा चुनाव में 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है।जनता पांच सालों के लिए राज्य की गद्दी पर किस पार्टी को बैठाएगी इसका फैसला 10 नवंबर को होगा।हालांकि चुनाव में जनता को अपनी तरफ करने की हर राजनीतिक पार्टियां पुरजोर कोशिश कर रही हैं।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह बिहार के वोटरों ने नाम एक संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ देने की अपील की है।साथ ही सोनिया ने कहा कि अब बिहार में बदलाव की बयार है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनिया गांधी के इस संदेश को जारी किया है।सोनिया गांधी का ये संदेश बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आया है।साथ ही सोनिया ने कहा कि अब बिहार में बदलाव की बयार है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनिया गांधी के इस संदेश को जारी किया है।सोनिया गांधी का ये संदेश बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आया है।

सोनिया ने अपने संदेश में कहा कि धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है, दलित-महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है।समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है, बिहार की जनता आवाज कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है।

करीब पांच मिनट के संदेश में सोनिया गांधी ने आगे कहा कि बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं।जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है।बिहार भारत का आईना है, ये भारत की शान और अभिमान है, सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है, बिहार की जनता कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है, बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है, अब एक नई इबारत लिखने का समय आ गया है।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *