Saturday, July 27
Shadow

बिहार विधानसभा चुनाव के 38 जिलों के नतीजे कल, जान लीजिए पहले और बाद में किसका आएगा परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब इंतजार नतीजों का है। चुनाव के नतीजों का इंतजार अब ख़त्म होने जा रहा है। कल यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसके नतीजे देर शाम तक आएंगे और उसकी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि कोरोना को ध्यान में रखते हुए मतगणना को लेकर भी सारी व्यवस्था की गयी है।कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान में रखा गया है।

बता दे कि इस बार बिहार भर में कुल 55 मतगणना केंद्र बनाये गए है। पूर्वी चम्पारण, गया और बेगूसराय में तीन-तीन मतगणना केंद्र बने हैं जबकि मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, दरभंगा, गोपालगंज, भागलपुर, नालंदा, नवादा और बांका में दो केंद्र बनाये गए है।

पटना जिले में कुल 14 विधानसभा है। इनमें बनाये गए बूथों की संख्या के आधार पर अंतिम नतीजे देर रात अगली तारीख में ही आएंगे। इन जिलों में सबसे पहले और सबसे बाद में नतीजे आएंगे।

सबसे पहले फतुहा का रिजल्ट शाम 5 बजे के बाद आएगा

पालीगंज, मोकामा, बाढ़ का रिजल्ट – शाम 6 बजे के बाद

दानापुर, पटना साहिब का रिजल्ट – रात 9 बजे के बाद

बांकीपुर का रात 10 बजे, कुम्हरार का रात 12 बजे के बाद

सबसे अंत में दीघा का रिजल्ट रात 1 बजे के बाद आएगा

गया जिले में कुल 10 विधानसभा है। यहां पहला नतीजा शाम 6 बजे के बाद ही आएगा।

सबसे पहले गया शहर का रिजल्ट – शाम 6 बजे के बाद

सबसे अंत में वजीरगंज का रिजल्ट – रात 8 बजे के बाद

भागलपुर में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र है। यहां पहला नतीजा शाम 5 बजे के बाद ही आएगा।

सबसे पहले बिहपुर का रिजल्ट आएगा – शाम 5 बजे के बाद

सबसे अंत में भागलपुर का रिजल्ट आएगा – रात 8 बजे के बाद

मुजफ्फरपुर जिले में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र है। यहां पहला नतीजा शाम 5 बजे के बाद आएगा

सबसे पहले सकरा का रिजल्ट आएगा – शाम 5 बजे के बाद

सबसे अंत में मुजफ्फरपुर का रिजल्ट आएगा – शाम 7 बजे के बाद

वही बात करे अन्य जिलों की

अरवल में शाम 5 बजे के बाद दोनों विधानसभा का रिजल्ट।

शेखपुरा में शाम 4 से 5 बजे के बीच दोनों विधानसभाओं का रिजल्ट आ जाएगा।

शिवहर जिले की एकमात्र विधानसभा का रिजल्ट शाम 6 के बाद आएगा।

लखीसराय में रात 8 से 9 बजे के बीच दोनों विधानसभाओं का रिजल्ट आ जाएगा।

पश्चिमी चंपारण जिले में सबसे पहला रिजल्ट लौरिया का शाम 5 बजे के बाद आएगा। अंत में वाल्मीकिनगर का रिजल्ट आएगा – शाम 7 बजे के बाद।

पूर्वी चंपारण जिले में सबसे पहला रिजल्ट कल्याणपुर में शाम 5 बजे के बाद आएगा। सबसे अंतिम रिजल्ट पिपरा का शाम 7 बजे के बाद आएगा।

सीतामढ़ी जिले में सबसे पहला रिजल्ट बेलसंड का शाम 5 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट सुरसंड का शाम 7 बजे के बाद आएगा।

मधुबनी जिले में सबसे पहला रिजल्ट हरलाखी का शाम 6 बजे के बाद आएगा। सबसे अंत में मधुबनी का रिजल्ट शाम 7 बजे के बाद आएगा।

सुपौल जिले में सबसे पहला रिजल्ट त्रिवेणीगंज का शाम 6 बजे के बाद आएगा। इसके बाद अगले घंटे में सभी नतीजे आ जायेंगे।

अररिया जिले में सबसे पहला रिजल्ट सिकटी का शाम 5 बजे के बाद और सबसे अंतिम रिजल्ट शाम 7 बजे के बाद फारबिसगंज का आएगा।

किशनगंज में सबसे पहला रिजल्ट कोचाधामन का शाम 5 बजे के बाद आएगा। सबसे अंतिम रिजल्ट किशनगंज का शाम 6 बजे के बाद आएगा।

पूर्णिया में सबसे पहला रिजल्ट बायसी का शाम 5 बजे के बाद आएगा। सबसे अंतिम रिजल्ट पूर्णिया का शाम 7 बजे के बाद आएगा।

कटिहार में सबसे पहला रिजल्ट बरारी का शाम 5 बजे आएगा। अंतिम रिजल्ट बलरामपुर का शाम 7 बजे के बाद आएगा।

मधेपुरा में सबसे पहला रिजल्ट सिंहेश्वर का शाम 7 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट आलमनगर का रात 8 बजे के बाद आएगा।

सहरसा में सबसे पहला रिजल्ट महिषी का शाम 6 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट सहरसा का रात 9 के बाद आएगा।

दरभंगा जिले में सबसे पहला रिजल्ट शाम 4 बजे हायाघाट का आएगा। अंतिम रिजल्ट जाले का शाम 6 बजे के बाद आएगा।

गोपालगंज में सबसे पहला रिजल्ट बरौली का शाम 6 बजे आएगा। अंतिम रिजल्ट रात 8 बजे के बाद भोरे का आएगा।

सीवान में सबसे पहला रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद जीरादेई का आएगा। अंतिम रिजल्ट शाम 7 बजे के बाद गोरियाकोठी का आएगा।

सारण में सबसे पहला रिजल्ट परसा का शाम 5 बजे आएगा। अंतिम रिजल्ट बनियापुर का शाम 7 बजे के बाद आएगा।

वैशाली में सबसे पहला रिजल्ट शाम 5 बजे राजापाकड़ का आएगा। अंतिम रिजल्ट रात 9 बजे के बाद राघोपुर का आएगा।

समस्तीपुर में सबसे पहला रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद विभूतिपुर का आएगा। अंतिम रिजल्ट रात 8 बजे के बाद रोसड़ा का आएगा।

बेगूसराय में सबसे पहला रिजल्ट शाम 5 बजे के बाद साहेबपुर का आएगा। अंतिम रिजल्ट बेगूसराय का रात 9 बजे के बाद आएगा।

खगड़िया में सबसे पहला रिजल्ट शाम 4 बजे के बाद अलौली का आएगा। अंतिम रिजल्ट शाम 6 के बाद परबत्ता का आएगा।

बांका में सबसे पहला रिजल्ट बांका विधानसभा का शाम 5 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद बेलहर का आएगा।

मुंगेर में सबसे पहला रिजल्ट तारापुर का शाम 6 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट मुंगेर विधानसभा का रात 8 बजे के बाद आएगा।

नालंदा में सबसे पहला रिजल्ट अस्थावां का शाम 6 बजे के बाद आएगा। सबसे अंत में बिहारशरीफ विधानसभा का रिजल्ट रात 9 बजे के बाद आएगा।

आरा में सबसे पहला रिजल्ट शाम 5 बजे अगियांव का आएगा। अंतिम रिजल्ट शाहपुर का रात 8 बजे के बाद आएगा।

कैमूर में सबसे पहला रिजल्ट मोहनियां का शाम 6 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट चैनपुर का रात 8 बजे के बाद आएगा।

रोहतास में सबसे पहला रिजल्ट नोखा का शाम 7 बजे के बाद आएगा। सासाराम का रिजल्ट सबसे अंत में रात 8 बजे के बाद आएगा।

जहानाबाद में सबसे पहला रिजल्ट मखदुमपुर का शाम 5 बजे के बाद आएगा। अंतिम रिजल्ट जहानाबाद विधानसभा का शाम 7 बजे के बाद आएगा।

औरंगाबाद में सबसे पहला रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद कुटुम्बा का आएगा। अंतिम रिजल्ट शाम 7 बजे के बाद रफीगंज का आएगा।

नवादा में पहला रिजल्ट रात 8 बजे के बाद गोविंदपुर विधानसभा में आने की संभावना है। अंतिम रिजल्ट रात 10 बजे के बाद हिसुआ का आएगा।

जमुई में सबसे पहला रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद सिकंदरा का आएगा। अंतिम रिजल्ट शाम 7 बजे के बाद झाझा का आएगा।

सुबह 8 बजे से होगी गितनी

बता दे कि सभी जगहों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव आयोग ने एक-एक काउंटिंग ऑब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। इनकी देख-रेख में वोटों की गिनती की जाएगी। सबसे पहले हर बार की तरह पोस्टल बैलट की गिनती होगी।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *