Saturday, July 27
Shadow

मुंगेर की घटना पर चिराग ने कहा- नीतीश का तालिबानी शासन दिखता श्रद्धालुओं को गोली मारना

मुंगेर में कल बीती रात मूर्ति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर पुलिस बर्बरता पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। वो इस मार्मिक घटना के बाद नाराज हो गए है। चिराग पासवान ने तत्काल मुंगेर की एसपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल सस्पेंड करना चाहिये।

चिराग पासवान ने इस मामले पर ट्वीट कर लिख है,’ मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है।स्थानीय एस॰पी॰ को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़॰आई॰आर॰ दर्ज करवाए नीतीश कुमार जी।मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार।

ये भी पढ़े :दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस का खौफनाक चेहरा आया सामने, 4 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *