Tuesday, April 16
Shadow

Tag: durga puja 2020

मुंगेर की घटना पर चिराग ने कहा- नीतीश का तालिबानी शासन दिखता श्रद्धालुओं को गोली मारना

मुंगेर की घटना पर चिराग ने कहा- नीतीश का तालिबानी शासन दिखता श्रद्धालुओं को गोली मारना

बिहार
मुंगेर में कल बीती रात मूर्ति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर पुलिस बर्बरता पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। वो इस मार्मिक घटना के बाद नाराज हो गए है। चिराग पासवान ने तत्काल मुंगेर की एसपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल सस्पेंड करना चाहिये। चिराग पासवान ने इस मामले पर ट्वीट कर लिख है,' मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है।स्थानीय एस॰पी॰ को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़॰आई॰आर॰ दर्ज करवाए नीतीश कुमार जी।मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार। https://twitter.com/iChiragPaswan/status/1321011201686450176 ये भी पढ़े :दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस का खौफनाक चेहरा आया सामने, 4 लोगों की मौत, कई घायल बिहार और देश-दुनिया की ...
राजाओं का रक्त कुंड है दुर्गा कुंड: यहां मां दुर्गा ने किया था विश्राम

राजाओं का रक्त कुंड है दुर्गा कुंड: यहां मां दुर्गा ने किया था विश्राम

बिहार, स्पेशल स्टोरी
शिव नगरी काशी में शक्ति भी अपने सम्पूर्ण तेज प्रताप के साथ विराजमान है। अनादिकाल में इस नगरी में सिर्फ तीन ही मंदिर हुआ करते थे। बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा और मां दुर्गा। मां दुर्गा का मंदिर वस्तुतः शक्तिपीठ है। ये वो जगह है जहां मां ललिताम्बा त्रिपुरसुन्दरी ने शुम्भ निशुम्भ नाम के दो राक्षसों का वध करने के बाद विश्राम किया था। ये वो स्थान है जहां मां भगवती अपने भक्त की पुकार पर प्रकट होती हैं। ये वो जमीन है जहां मां भवानी ने अपने भक्त के विरोधी राजाओं का वध कर डाला। इस युध्द में इतना रक्तपात हुआ कि वहां रक्तकुंड बन गया। यह वही रक्तकुंड है जिसे आज हम दुर्गाकुंड के नाम से जानते हैं। काशी में दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के मंदिर से जुड़े रहस्यों को जानने से पहले हमें जगदम्बे अम्बे को साष्टांग दंडवत कर उनकी स्तुति करनी चाहिए। इसके लिए हमें मां की कथा का श्रवण करना चाहिए। मां शरशूल धारिणी...
नहीं होगा रावण दहन इस बार, सरकार ने जारी की दुर्गा पूजा की गाइडलाइन

नहीं होगा रावण दहन इस बार, सरकार ने जारी की दुर्गा पूजा की गाइडलाइन

बिहार
कोरोना के मद्देनजर बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके तहत गृह विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज DIG, सभी जिलों के DM, सभी जिलों के SP- SSP और रेल SP को जारी निर्देश कहा है कि दुर्गापूजा का आयोजन मंदिरों में या निजी रूप से घरों में ही किया जायेगा।मंदिरों में पूजा पंडाल या मंडप का निर्माण किसी विशेष थीम पर नहीं किया जाएगा। गरबा, डांडिया, रामलीला के अलावा किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं होगा। इसके अलावा लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार के निर्देशानुसार इस साल सार्वजानिक स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन करने की इजाजत नहीं दी गई है।क्योंकि ऐसे आयोजन से भारी संख्या में भीड़ जमा होने की संभावना है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन करना आवश्यक होगा। इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने व...