Saturday, July 27
Shadow

NDA में सुलझा सीट विवाद, सीट एलान के साथ CM नीतीश ने दिखाया लालटेन के 15 साल का डर

बिहार विधानसभा चुनाव लो लेकर भाजपा और जदयू के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आज राजधानी पटना के होटल चाणक्या में किया गया। जिसमे भाजपा जदयू ने अपने सीट बंटवारे को लेकर तमाम पेंच को सुलझाकर सीट शेयरिंग का एलान कर दिया।

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा के बिहार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा-जदयू के अन्य नेता मौजूद थे।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए गठबंधन को लेकर पहले ही बातचीत हो गई थी। जेडीयू 122 सीट पर चुनाव लड़ेगी और हम पार्टी को 7 सीट दिया गया है, वहीं बीजेपी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े :-नीतीश के दवाब के आगे झुकी BJP, चिराग खोलेंगे तीसरा मोर्चा!

सीएम नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान 15 साल बनाम 15 साल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंद्रह साल पहले हत्या, नरसंहार, दंगे होते थे। स्कूल, कॉलेज, सड़क सब बर्बाद था. हमलोगों इन पंद्रह साल में न्याय के साथ विकास किया।

वहीं नीतीश कुमार ने लोजपा और चिराग पासवान को लेकर कहा कि हमलोग भाजपा-जदयू मिलकर काम कर रहे हैं। हम लोगों के मन मे कोई गलतफहमी नही है। हमलोग आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे।

वहीं सुशील मोदी ने भी नीतीश कुमार की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि NDA गठबंधन में वही रहेगा जो नीतीश कुमार को अपना नेता मानेंगे। वहीं उन्होंने स्थिति को यह भी साफ किया कि केंद्र में लोजपा कोटे से रामविलास पासवान मंत्री बने रहंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *