पटना में राम विलास पासवान के आवास पर उमड़ा जनसैलाब,पहली पत्नी ने किया अंतिम दर्शन, माहौल हुआ गमगीन

रचनात्मक तस्वीर
रचनात्मक तस्वीर
Advertisement

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार होना है। इसको लेकर आज सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर लोगों का हुजूम जमा हुआ है। भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को यहां इकट्ठा हुए हैं। सुबह 8:30 बजे से उनके अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।

Join

उनके अंतिम दर्शन करने के लिए रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी से उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी पटना पहुंची। उनका रो रोकर बुरा हाल है। जब वह गाड़ी से पटना आवास पर उतरी तो माहौल और गमगीन हो गया।

Advertisement
Also read:रामविलास के पार्थिव शरीर को हाजीपुर ले जाने की कर रहे हैं मांग,पटना पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

रो रोकर बुरा हाल

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पहली पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वह पहले से ही बीमार चल रही है।लेकिन 8 अक्टूबर की रात उनके निधन की खबर मिली तो वे रोने लगीं। उनके परिजन और आसपास के लोग उन्हें लोग संभालने में जुटे हैं। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव में रहती हैं। यही पर अपना जीवन यापन करती हैं। शहरबन्नी गांव में पिछले साल रामविलास पासवान अपने गांव आए थे। वह रामचंद्र पासवान के श्राद्ध शामिल होने के लिए आए थे।

राजकुमारी से 1960 में हुई थी शादी

Also read:रामविलास ने की थी पहली पत्नी से बेवफाई, आज फूट-फूट कर रो रहीं हैं राजकुमारी

रामविलास पासवान ने दो शादियां की थी। पहली शादी राजकुमारी देवी के साथ रामविलास पासवान की 14 साल की उम्र में 1960 में हुई थी। जबकि दूसरी शादी 1983 में रीना शर्मा से की थी। पहली पत्नी से रामविलास पासवान को दो बेटियां हैं- आशा और उषा। जबकि दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटा चिराग और एक बेटी है। ऐसे में चिराग की तीन बहनें हैं एक सगी और दो सौतेली। बता दें कि 8 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनको एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक है। आज उनका पटना में दीघा के जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here