Saturday, July 27
Shadow

LIVE Bihar Election Result : बिहार चुनावों में कांटे का मुकाबला, एनडीए 122, महागठबंधन 113 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रहा है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना शुरू गई है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दिन के 10 बजे तक जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो जाएंगे। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन में जनता ने किसके सिर ताज-सजाया है, उसका फैसला आज आ रहा है। विधानसभा की 243 सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्‍टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद इवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी। 

LIVE Bihar Chunav Result 2020

7:00 PM:  नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सुशील मोदी

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी पहुंचे हैं। बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त को लेकर यहां नेताओं ने चर्चा की। माना जा रहा है कि एनडीए नेताओं ने आगे की रणनीति पर मंथन किया। नीतीश के सीएम आवास पर हलचल बढ़ गई है।

6:10 PM:  लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्‍वी-तेज प्रताप जीते

लालू के समधी और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक घोषित की गई 68 सीटों में 40 एनडीए, 27 महागठबंधन और एक सीट बसपा के खाते में गई है। भाजपा-जदयू गठबंधन अभी 103 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि राजद-कांग्रेस-वाममोर्चा का महागठबंधन 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार 100 से अधिक सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यहां थोड़ी देर बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

5:50 PM:  कैमूर चुनाव रिजल्‍ट : 3 सीटों पर राजद की जीत पक्‍की

कैमूर में तीन विधानसभा सीट पर राजद की जीत पक्की मानी जा रही है। चैनपुर विधानसभा में अभी काउंटिंग चल रही है। जिसमें बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद जमा खां आगे हैं। रामगढ़ से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह भी जीत के करीब है। अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। जबकि भभुआ और मोहनिया में राजद प्रत्याशियों की जीत कंफर्म हो चुकी है। लेकिन अभी प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

5:30 PM:  सीतामढ़ी चुनाव रिजल्‍ट: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी चार सीटें अपने नाम की

सीतामढ़ी में भाजपा की बल्ले-बल्ले। उसने चारों सीटों पर जीत दर्ज कराई है। सबसे पहली जीत उसको सीतामढ़ी में मिली। उसके बाद बथनाहा, परिहार व रीगा भी जीत गई। जबकि, जदयू को अभी एक सीट पर जीत मिली है। तीन पर फैसला आना शेष है। परिहार से भाजपा की गायत्री देवी लगातार दूसरी बार विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रयाशी रितू कुमार को शिकस्त दी है। वहीं रीगा में भाजपा के मोती लाल प्रसाद ने सीटिंग विधायक अमित कुमार को पराजित कर दिया है। बथनाहा में भाजपा के अनिल कुमार पहली बार में ही विधायक बन गए हैं। एनडीए के लिए यह बड़ी जीत है। जदयू ने रुन्नीसैदपुर में जीत दर्ज कराई है। बाजपट्टी, सुरसंड व बेलसंड में अभी रस्साकश्काी चल रही है।

5:20 PM:  राघोपुर चुनाव रिजल्‍ट : लालू के बेटे तेजस्‍वी यादव की जीत तय

हाजीपुर से भाजपा के अवधेश सिंह, लालगंज से भाजपा के संजय सिंह, पातेपुर से भाजपा के लखेंद्र पासवान, वैशाली से जदयू के सिद्धार्थ पटेल, राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव और महुआ से राजद के मुकेश रौशन की जीत लगभग तय। महनार और राजापाकर में गिनती जारी।

5:00 PM:  अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से की बातचीत

बिहार विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। मंगलवार को शाह ने नीतीश से फोन पर बातचीत की और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की।

4:30 PM:  एनडीए ने अबतक जीती 45 सीटें, 80 पर बढ़त

बिहार में फिर से नीतीशे कुमार… बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त के साथ ही भाजपा में जश्‍न का माहौल है। दरभंगा के केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें भाजपा के मुरारी झा ने हराया है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बिहार चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेजे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

3:50 PM:  दरभंगा चुनाव रिजल्‍ट : एनडीए ने लहराया परचम

दरभंगा की दस सीटों में से तीन पर भाजपा, दो पर जदयू व दो पर वीआइपी की जीत। एक पर राजद का रहा कब्जा। केवटी से अब्दुल बारी सिद्दीकी हारे। दो सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं।  दरभंगा सीट से भाजपा के संजय सरावगी चुनाव जीत गए हैं।

3:20 PM:  हसनपुर चुनाव रिजल्‍ट: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप आगे

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से आगे चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में पीछे चल रहे हैं। राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

3:00 PM:  जदयू के बिजेंद्र यादव ने आठवीं बार मारी बाजी

सुपौल विधानसभा की सीट प्रदेश राजनीति में हाॅट सीट मानी जाती है। इस क्षेत्र का नेतृत्व विगत तीस वर्षों से लगातार विजेंद्र प्रसाद यादव के हाथ में रहा है। सात चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आठवीं बार बाजी मारी है। उन्होंने साबित कर दिया कि मतदाताओं ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया। 1990 में वे पहली बार विधायक चुने गए। अब तक हर चुनाव इन्हें जीत का सेहरा मिलता रहा। इस चुनाव वे आठवीं बार वे अपना भाग्य आजमा रहे थे। टक्कर आमने-सामने का था। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी उर्फ मिन्नत रहमानी चुनाव मैदान में डटे हैं। हालांकि इस सीट पर लोजपा ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। जिससे शुरुआती क्षणों में मुकाबले को त्रिकोणात्मक बनाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थिति आमने-सामने पर आकर ही खड़ी हो गई। इस क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे।

2:50 PM:  अब तक 19 सीटों के नतीजे आए, 14 एनडीए, 5 राजद के खाते में

अब तक 19 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें 14 एनडीए, 5 राजद के खाते में गए। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी।

2:40 PM:  मधेपुरा सीट पर राजद के चंद्रशेखर दो हजार वोट से आगे

मधेपुरा के टीपी कॉलेज स्थित बज्रगृह में जिले के सभी चार विधानसभा सीट की मतगणाना हो रही है। अब तक हुए मतगणना में तीन सीट पर बिहारीगंज, आलमनगर व सिंहेश्वर पर जदयू आगे है। जबकि मधेपुरा सीट पर राजद की बढ़त है। आलमनगर के जदयू प्रत्याशी को अब तक हुए मतगणना में 31,003 मत प्राप्त हुआ है। जबकि राजद के ई.नवीन कुमार को 23,450 मत मिला है। वहीं बिहारीगंज में जदयू प्रत्याशी निरंजन मेहता को अब तक 27,175 मत प्राप्त हुआ है। जबकि कांग्रेस के सुभाषिनी बुंदेला को 25,956 मत मिला है। वहीं सिंहेश्वर में जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव को 26,420 व राजद के चंद्रहास चौपाल को 17,904 मत मिला है। वहीं मधेपुरा विधानसभा में जदयू के निखिल मंडल को 18,490 व राजद के प्रो.चंद्रशेखर को 18,330 मत मिला है।

2:30 PM: सीतामढ़ी सीट पर भाजपा जीत के करीब पहुंची, अंतिम राउंड में आगे

सीतामढ़ी में एनडीए सबसे पहले खाता खोलने के करीब पहुंचा। यहां अंतिम राउंड में वोटों की गिनती चल रही है। फासला 10000 से अधिक का है। अब राजद के लिए यह आंकड़ा छू पाना मुश्किल लग रहा है। अगर यहां से भाजपा निकलती है तो इस जिले में यह उसकी पहली जीत होगी। यहां से भाजपा के डॉ. मिथिलेश कुमार हैं तो राजद से सुनील कुमार।

2:20 PM: सिवान में भाजपा के ओम प्रकाश यादव आगे

सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव को 10 वे राउंड में 27 हजार 59 वोट तथा राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को 21927 वोट मिले हैं। रघुनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी हरिशंकर यादव को 11 वे राउंड में 30318 वोट तथा लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को 20198 व जदयू प्रत्याशी को 6187 वोट, दलौदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 10 वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह व्यास सिंह को 17781 तथा माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव को 19052 वोट मिले हैं। जीरादेई विधानसभा के दसवें राउंड में जदयू प्रत्याशी कमला देवी को 15233 तथा भाकपा माले प्रत्याशी अमरजीत कुशवाहा को 23747 वोट प्राप्त हुआ है। बड़हरिया विधानसभा के सातवें राउंड में राजद प्रत्याशी बच्चा पांडे को 15172 तथा जदयू प्रत्याशी श्याम बहादुर सिंह को 13833 वोट मिले हैं।

2:10 PM: जहानाबाद व अरवल के सभी पांच सीटों पर  महागठबंधन आगे

जहानाबाद तथा अरवल जिले के सभी पांच सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। अभी किसी भी क्षेत्र का परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगें चल रहें हैं । जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदण  प्रसाद वर्मा राजद प्रत्याशी सुदय यादव से 12 वें चक्र तक 12714 मतों के अंतर से पीछें चल रहें हैं । इधर  घोषी के जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार माले प्रत्याशी रामवली यादव से 13 वें चक्र की गिनती तक 16801 से पीछे चल रहें हैं। मखदुमपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से राजद के सतीश दास पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी  के दामाद देवेंन्द्र मांझी  से 7838 वोट से आगें चल रहें हैं । अरवल विधानसभा क्षेत्र से भी मालें प्रत्याशी महानंद भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा से 5000 से आगें चल रहें हैं । कुर्था विधानसभा क्षेत्र से भी राजद प्रत्याशी बागी कुमार वर्मा जदयू प्रत्याशी सत्यदेव सिंह कुशवाहा से 4200 मतों से आगें चल रहें हैं ।

2:00 PM: भाजपा फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय पर कायम

भाजपा बिहार में फिर से नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री बनाने के निर्णय पर कायम है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि हमने नीतीश कुमार की अगुआई में चुनाव लड़ा है। वे ही हमारे मुख्‍यमंत्री होंगे। जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी

1:45 PM: मधुबनी के 10 में से आठ सीटों पर एनडीए ने बनाई बढ़त

मधुबनी के कुल दस में से आठ सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। इन सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। लौकहा सीट पर राजद के भारत भूषण मंडल आगे चल रहे हैं, जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पीछे चल रहे हैं। मधुबनी सीट पर एक बार पिछडने के बाद राजद के समीर महासेठ ने फिर से बढ़त बना ली है।

1:35 PM: राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हारे

बिहार चुनाव में पहला रिजल्‍ट दरभंगा के केवटी से आया है। यहां राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। यहां भाजपा के मुरारी मोहन झा चुनाव जीते हैं। इससे पहले सिद्दकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने आपत्तिजनक कमेंट को लेकर चर्चा में रहे।

1:25 PM: सिवान में भिड़े राजद और भाजपा के समर्थक, लाठीचार्ज

सिवान के डायट स्थित मतगणना के दौरान राजद-बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़ने की खबर है। हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। इस मतगणना केंद्र पर गोरेयाकोठी , दरौली और महराजगंज विधानसभा सीटों की मतगणना हो रही है।

1:15 PM: वजीरगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह जीत की ओर अग्रसर

गया जिले के वजीरगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह करीब 7221 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी शशी शेखर काफी पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने पहले ही चरण से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर बढ़त हासिल कर ली थी। चुनाव परिणामों में अब तक की गणना से वजीरगंज में एनडीए समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

1:10 PM: सुल्तानगंज और पीरपैंती में एनडीए आगे

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, पीरपैंती और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पांच राउंड वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इन पांच राउंड में सुल्तानगंज और पीरपैंती से जदयू और भाजपा के उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों की गिनती लगातार एनडीए की तरफ बढ़ने से महागठबंधन दल में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, कहलगांव से कांग्रेस उम्मीदवार सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश करीब पांच हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव से आगे चल रहे हैं। पीरपैंती में राजद उम्मीदवार सह निवर्तमान विधयाक रामविलास पासवान पीछे चल रहे हैं। इसी तरह सुल्तानगंज से जदयू उम्मीदवार ललित मंडल कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव से करीब 2400 वोट से आगे हैं।

1:00 PM: गोपालगंज में एनडीए आगे, पिछड़ा महागठबंधन

गोपालगंज कीकुचायकोट सीट पर जेडीयू के पप्पू पांडेय लगातार आगे चल रहे हैं। पप्पू पांडेय को 12491 वोट मिले, रालोसपा की सुनीता को 11211 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के काली पांडेय को 5228 वोट मिले हैं। बैकुंठपुर में 11 राउंड की मतगणना सम्पन्न हो गई है। भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी करीब 2300 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह से आगे चल रहे हैं। भोरे विधानसभा में जदयू के सुनील कुमार 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सुनील कुमार को 12259 वोट मिले हैं। महागठबंधन के माले प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 6963 वोट मिले हैं।

12:50 PM: हसनपुर विधानसभा रिजल्‍ट : लालू के बेटे तेज प्रताप यादव 2265 मतों से आगे

समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से आठवें राउंड के मतों की गिनती में समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा में राजद के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 18867 मत मिले है। जदयू के राज कुमार राय पीछे चल रहे है। उन्हें अब तक कुल 16602 मत प्राप्त हुआ है।

12:30 PM: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। अबतक बीजेपी 75 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। जबकि राजद उम्‍मीदवार भी भी 60 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जदयू को अभी 50 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

12:00 AM: अररिया में कांटे का मुकाबला

अररिया में महागठबंधन और एनडीए में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। रानीगंज से राजद के अविनाश मंगलम सातवें राउंड में 18380  वोट के साथ लीड कर रहे हैं। वही अचमित ऋषिदेव 13114 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फारबिसगंज से विधा सागर केसरी पांचवे राउंड में 15542 वोट से पहले स्थान पर है वही जाकिर अनवर 13209 के साथ दूसरे स्थान पर है। अररिया से दूसरे राउंड में सगुप्ता अजीम 3292 वोट के साथ लीड कर रही है वही आबिदुर रहमान 1435 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है। सिकटी से तीसरे राउंड में विजय मंडल 3534 वोट के साथ लीड कर रहे है वही शत्रुघ्न मंडल 1825 मत के साथ दूसरे स्थान पर है। नरपतगंज से तीसरे राउंड में अनिल कुमार यादव 7234 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है वही जय प्रकाश यादव 7684 के साथ लीड कर रहे है। जोकीहाट से रंजीत यादव 16650 वोट के साथ लीड कर रहे है वही सरफ़राज़ 6107 वोट से दूसरे स्थान पर है।

11:40 AM: बिहार चुनावों में नीतीश बड़ी जीत की ओर

बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। महागठबंधन की बढ़त लगातार घटती जा रही है। ताजा रुझानों में एनडीए 130 और महागठबंधन 99 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

11:30 AM: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मतगणना में पिछड़े

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव मधेपुरा से अपने चुनाव में पीछे हो गए हैं। सुबह 11 बजे तक हुई मतों की गिनती में पप्पू यादव जदयू की ओर से प्रत्याशी बनाए गए निखिल मंडल से पीछे चल रहे थे। मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने उतरे पप्पू यादव 2019 के पूर्व तक संसद के सदस्य हुआ करते थे। 2014 में उन्होंने राजद के सिंबल पर मधेपुरा सीट पर जीत हासिल की थी। 2015 में राजद से बागी तेवर अपनाते हुए पप्पू यादव ने खुद की जन अधिकार पार्टी बना ली। 2020 में पप्पू यादव ने मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का फैसला लिया और मैदान में उतरे। पर यहां से उन्हें बढ़त मिलती नहीं दिखाई दे रही है। जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल से पप्पू काफी पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह अब तक के रुझान ही हैं। परिणाम आना अभी शेष है।

11:20 AM: मधुबनी की 10 सीटों में 7 पर एनडीए का परचम

मधुबनी जिले की 10 सीटों में एनडीए सात और महागठबंधन तीन सीटों पर आगे। हरलाखी में जदयू के सुधांशु शेखर, बेनीपट्टी में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, खजौली में भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद, बाबूबरही में जदयू की मीना कामत, बिस्फी में भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचोल, राजनगर (सु) में भाजपा के रामप्रीत पासवान, झंझारपुर में भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मधुबनी में राजद के समीर महासेठ, लौकहा में राजद के भारत भूषण मंडल और फुलपरास में कांग्रेस के कृपानाथ पाठक आगे चल रहे हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय लौकहा में पीछे चल रहे हैं।

11:10 AM: बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा पीछे

कांग्रेस नेता और बॉलीवुड सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है। उनके बेटे कांग्रेस उम्‍मीदवार लव सिन्‍हा लगातार पीछे चल रहे हैं। पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी नितीन नवीन लगातार उनपर बढ़त बनाए हुए हैं।

11:00 AM: बिहार की 243 सीटों के नतीजे आज हो रहे जारी

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन में जनता ने किसके सिर ताज-सजाया है, उसका फैसला आज आ रहा है।

10:50 AM: रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे लालू यादव

रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार चुनाव के नतीजों से इतर लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले लालू के बारे में कहा जाता है कि वे हवा का रुख भांपने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में महागठबंधन की जीत-हार को खास तवज्‍जो नहीं देते हुए वे अपनी दिनचर्या में रमे हैं। बहरहाल बिहार में एनडीए लगातार अपनी बढ़त को पुख्‍ता कर रहा है।

10:40 AM: पटना में राजनीतिक दलों के मुख्यालयों में सुरक्षा हुई सख्त

मतगणना को लेकर पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था देररात से ही बढ़ा दी है। पटना स्थित पार्टी मुख्यालयों के अलावा जिलों के कार्यालय पर भी एक-एक मजिस्ट्रेट और दस-दस जवानों को तैनात कर दिया था। जो वहां की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौक-चौराहों और  संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार वाहनों की जांच के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

पटना के चार थाना क्षेत्रों में तैनात किए गए अर्धसैनिक बल

एएन कॉलेज में चल रही मतगणना के कारण तीनों प्रवेश द्वारों पर अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील माने जा रहे कारगिल चौक, दानापुर, फुलवारीशरीफ और पटनासिटी में दो कंपनी अर्धसैनिक बल मुस्तैद है। उनके साथ जिला पुलिस के अधिकारी और थाना पुलिस भी गश्त कर रही है।

10:30 AM: भोजपुर की 7 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान भोजपुर जिले के सभी सातों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 192-संदेश विधानसभा में 1648 मत से महागठबंधन की किरण देवी आगे चल रही हैं। किरण देवी को 2156 विजेंद्र यादव को 506 एवं श्वेता सिंह को 1186 मत मिले। 193-बड़हरा विधानसभा में महागठबंधन के सरोज यादव 3305 वोट से आगे है। सरोज यादव को 4137 एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह को 832 मत मिले। वही 195-अगिआंव विधानसभा (सू) के महागठबंधन के मनोज मंजिल 1204 वोट से आगे हैं। मनोज मंजिल को 2498, प्रभुनाथ राम को 1294 मत मिले। 197-जगदीशपुर विधानसभा में 2245 से महागठबंधन के रामविशून सिंह लोहिया आगे चल रहे हैं। 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी 2531 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:20 AM: कांग्रेस कार्यालय में चहल-पहल बढ़ी, बरामदे में लगा टीवी

बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना का रुझान अब धीरे-धीरे आने लगे हैं। इसको देखते हुए विभिन्न पार्टी कार्यालयों में धीरे-धीरे चहल-पहल बढ़ने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदाकत आश्रम स्थित कार्यालय में सुबह में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे लोगों की चाल अकादमी कार्यालय में बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यालय में बाहर से सन्नाटा दिख रहा है लेकिन अंदर में थोड़ी सी गहमागहमी का माहौल है पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशफर अहमद, प्रवक्ता जया मिश्रा, ब्रजेश कुमार मनन आदि के साथ लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय के बरामदे में टीवी पर चुनाव के रुझान को देख रहे हैं। जैसे-जैसे महागठबंधन को रुझान में बढ़त मिल रही है वैसे वैसे चेहरों पर खुशी दिख रही है।

10:00 AM: कोरोना वायरस के चलते नुकसान : केसी त्‍यागी

जदयू नेता केसी त्‍यागी ने कहा है कि एक साल पहले, राजद लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी। लोकसभा परिणामों के अनुसार, जदयू और सहयोगियों को 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करनी थी। पिछले एक साल में, ब्रांड नीतीश को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा है या ब्रांड आरजेडी से जुड़ गया है, हम केवल कोरोनावायरस प्रभाव के कारण खो रहे हैं।

9:55 AM: मोतिहारी में कांटे की टक्‍कर, जदयू की शालिनी मिश्रा आगे

पूर्वी चंपारण में पहले राउंड की गिनती के बाद केसरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू की शालिनी मिश्रा, नरकटिया विधानसभा सीट से राजद के शमीम अहमद, हरसिद्धि से भाजपा के कृष्णनंदन पासवान, गोविंदगंज से भाजपा सुनीलमणि तिवारी, कल्याणपुर से राजद से राजद के मनोज कुमार यादव व पीपरा से भाजपा श्यामबाबू यादव आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में भी मधुबन से भाजपा से राणा रंधीर व पिपरा से श्यामबाबू यादव आगे हैं।

9:50 AM: 119 पर एनडीए और 114 पर महागठबंधन आगे

अबतक की शुरुआती रुझानों में 119 पर एनडीए और 114 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से प्राप्‍त आंकड़ों में भी एनडीए उम्‍मीदवारों ने बढ़त बना रखी है। वर्तमान में सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इस लिहाज से 10 सीटों पर दूसरे दलों के उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए हैl

9:35 AM: लालू के बेटे तेज प्रताप यादव आगे

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। पटना के दानापुर से राजद के रीतलाल यादव, भाजपा के सत्येंद्र आगे और बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं। पटना साहिब से भाजपा के नंदकिशोर यादव, पालीगंज से जदयू के जयवर्द्धन आगे चल रहे हैं।

9:30 AM: चुनावी नतीजे को लेकर उत्सुकता, टीवी से चिपके हैं लोग

मंगलवार की सुबह घरों में भी चुनाव के नतीजे जानने को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी। घरों में देर तक सोने वाले लोग जल्दी उठ गए। बेली रोड की रहने वाली पूनम आनंद ने बताया कि नतीजे को जानने को लेकर सारे परिवार जल्दी उठ गए। उन्होंने बताया कि सारा परिवार परिणाम जानने को सुबह से ही टीवी पर चिपके दिखे। सुबह का नाश्ता भी बाहर से मंगाया जाएगा। क्योंकि लोग परिणाम जानने को लेकर टीवी के समाने बैठे हैं।

9:25 AM: बेनीपट्टी से कांग्रेस की भावना झा आगे

मधुबनी जिले के दस में से किसी भी विधानसभा का अब तक रुझान प्राप्त नहीं है। आरके कॉलेज केंद पर सात विधानसभाओं की मतगणना हो रही है। अभी तक किसी भी विधानसभा का रुझान प्राप्त नहीं है। डीएनवाई कॉलेज केंद्र पर तीन विधानसभाओं की मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई है। अभी तक किसी विधानसभा के रुझान की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पोस्टल बैलेट की गिनती में बेनीपट्टी से कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा आगे।

9:20 AM: 107 पर एनडीए और 125 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे

अबतक की शुरुआती रुझानों में 107 पर एनडीए और 125 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।

9:10 AM: 92 पर एनडीए, 91 पर महागठबंधन आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक 92 सीटों पर एनडीए और 91 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।

9:00 AM: लालू के समधी चंद्रिका राय पीछे, नीतीश के कई मंत्री भी हार की ओर

बिहार चुनाव में महागठबंधन की बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय अपने नजदीकी उम्‍मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला भी वोटों की गिनती में पिछड़ गए हैं। बांकीपुर सीट से भाजपा के नितीन नवीन आगे चल रहे हैं।

8:55 AM: महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर, 74-74 सीटों पर बढ़त

महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर हो रही है। शुरुआती रुझानों में दोनों गठबंधन 74-74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। लोजपा व अन्‍य पार्टियां 4 सीटों पर आगे है। जमुई में श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं।

8:50 AM: अररिया में अधिकांश सीटों पर महागठबंधन व एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला

अररिया जिले में छह विधानसभा सीट है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। छह सीटों में से पांच पर महागठबंधन व एनडीए प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। अररिया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदरवार शगुफ्ता अजीम व महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार आबिदूर रहमान के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं रानीगंज में जदयू के अचमित ऋषिदेव व राजद के अविनाश मंगलम के बीच कांटे की टक्कर है।

8:45 AM: 60 सीटों पर एनडीए आगे, 57 पर महागठबंधन की बढ़त

60 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि 57 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है

8:40 AM: 91 सीटों में 45 पर महागठबंधन, 42 पर एनडीए आगे

बिहार में चुनावी नतीजे जारी किए जा रहे हैं। मतों की गिनती के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश शर्मा पांचवें राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। अबतक 91 सीटों के रुझान मिले हैं। इनमें 45 पर महागठबंधन और 42 पर एनडीए आगे है। 4 सीटों पर अन्‍य दलों के उम्‍मीदवार आगे हैं।

8:35 AM: वज्रगृह में प्रवेश पाए मतगणना कर्मी मतगणना प्रक्रिया में जुटे

बरारी स्थित मतदानकेन्द्र पर मतगणनाकर्मियों ने वज्रगृह में प्रवेश कर अपने अपने निर्धारित विधानसभा के टेबल पर जम गए। ईवीएम मशीन से भरे बक्से को लॉट में रखते हुए सहेजना शुरू कर दिया है। मतगणना कर्मियों का एक दल पोस्टल बैलेट का बॉक्स को स्ट्रांग रूम से निकाल कर टेबल पर रखना शुरू कर दिया है, गिनती की प्रक्रिया कुछ देर में ही आरंभ होनी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

8:30 AM: 64 सीटों के रुझानों में 30 पर एनडीए, 32 पर महागठबंधन आगे, 2 पर अन्‍य आगे

64 सीटों के रुझान में महागठबंधन 32 और एनडीए 30 सीटों पर आगे चल रहा है। 2 सीटों पर दूसरी पार्टियों के प्रत्‍याशी ने अपने नजदीकी उम्‍मीदवार पर बढ़त बना ली है। भागलपुर में अजित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है।

8:25 AM: 50 सीटों के रुझानों में 24 पर एनडीए, 26 पर महागठबंधन आगे

एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के अनुमान के बीच बिहार की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अबतक मिले 50 विधानसभा क्षेत्र के रुझानों में 24 पर एनडीए और 26 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है। पोस्‍टल बैलेट के साथ ही कई सीटों पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी कर ली गई है।

8:20 AM: 36 सीटों के रुझानों में 18 पर एनडीए, 18 पर महागठबंधन आगे

अबतक मिले कुल 36 रूझानों में महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। दोनों गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मताें की गिनती का क्रम अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। काउंटिंग रूम में गहमागहमी बनी हुई है। बेलागंज से सुरेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

LIVE Bihar Chunav Result 2020

8:40 AM: 91 सीटों में 45 पर महागठबंधन, 42 पर एनडीए आगे

बिहार में चुनावी नतीजे जारी किए जा रहे हैं। मतों की गिनती के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश शर्मा पांचवें राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। अबतक 91 सीटों के रुझान मिले हैं। इनमें 45 पर महागठबंधन और 42 पर एनडीए आगे है। 4 सीटों पर अन्‍य दलों के उम्‍मीदवार आगे हैं।

8:35 AM: वज्रगृह में प्रवेश पाए मतगणना कर्मी मतगणना प्रक्रिया में जुटे

बरारी स्थित मतदानकेन्द्र पर मतगणनाकर्मियों ने वज्रगृह में प्रवेश कर अपने अपने निर्धारित विधानसभा के टेबल पर जम गए। ईवीएम मशीन से भरे बक्से को लॉट में रखते हुए सहेजना शुरू कर दिया है। मतगणना कर्मियों का एक दल पोस्टल बैलेट का बॉक्स को स्ट्रांग रूम से निकाल कर टेबल पर रखना शुरू कर दिया है, गिनती की प्रक्रिया कुछ देर में ही आरंभ होनी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

8:30 AM: 64 सीटों के रुझानों में 30 पर एनडीए, 32 पर महागठबंधन आगे, 2 पर अन्‍य आगे

64 सीटों के रुझान में महागठबंधन 32 और एनडीए 30 सीटों पर आगे चल रहा है। 2 सीटों पर दूसरी पार्टियों के प्रत्‍याशी ने अपने नजदीकी उम्‍मीदवार पर बढ़त बना ली है। भागलपुर में अजित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है।

8:25 AM: 50 सीटों के रुझानों में 24 पर एनडीए, 26 पर महागठबंधन आगे

एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के अनुमान के बीच बिहार की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अबतक मिले 50 विधानसभा क्षेत्र के रुझानों में 24 पर एनडीए और 26 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है। पोस्‍टल बैलेट के साथ ही कई सीटों पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी कर ली गई है।

8:20 AM: 36 सीटों के रुझानों में 18 पर एनडीए, 18 पर महागठबंधन आगे

अबतक मिले कुल 36 रूझानों में महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। दोनों गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मताें की गिनती का क्रम अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। काउंटिंग रूम में गहमागहमी बनी हुई है। बेलागंज से सुरेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *