बिहार चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में NDA 133 सीटों के साथ बहुमत के पार, पुष्पम प्रिया बोलीं- हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे
बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है। हालांकि, इसमें अभी पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि दोपहर डेढ़ बजे तक सिर्फ 22% वोटों की गिनती हुई थी। यानी 4.10 करोड़ वोट में से 92 लाख वोट काउंट हुए थे। उधर, प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी EVM हैकिंग का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे है।
इससे पहले, मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सिर्फ भास्कर का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें हमने बताया था कि NDA को 120 से 127 सीटें...