Saturday, July 27
Shadow

उद्योग वाले मामले में लालू बोले- बिहार में अब हिंद महासागर लाएं क्या, नीतीश आप थक गए, आराम कीजिए

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ‘बिहार में उद्योग’ के मामले में एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट कर सवाल किया है कि बिहार में अब हिंद महासागर भेजा जाए क्या? पंद्रह सालों की नाकामी पर सिर्फ गाल बजाएंगे क्या? नीतीश कुमार, आप थक गए हैं, अब जाकर आराम कीजिए। इस ट्वीट के साथ ही राजद द्वारा बनाए गया एक कार्टून भी है। पानी ले जा रहे कुछ व्यक्तियों से एक शख्स सवाल पूछता है जिसके जवाब में वो कहते हैं – समुन्दर बनाने जा रहे हैं बिहार में, नीतीश कहते हैं समुन्दर दो तब कारखाना लगाऊंगा। यहां बता दें कि लालू यादव अभी जेल में हैं इसलिए उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट उनके कार्यालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- बिहार में मोदी नहीं भूख की लहर, राक्षस राज में जी रही जनता- पप्पू यादव

नीतीश के बयान पर लालू ने किया व्यंग

लालू ने यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान के सन्दर्भ में कही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में उद्योगों के नहीं आने की बड़ी वजह समुंद्र किनारे नहीं होना है। नीतीश ने कहा था कि जो लोग उद्योग लगाते हैं, वो कहां लगाते हैं। उन राज्यों में जो समुद्र के किनारे हैं। हम लोग तो लैंडलॉक्ड हैं। इसलिए यहीं लोगों को काम मिले, इसके लिए काम किया है।

बयान पर सबने उठाया था सवाल

नीतीश के इस बयान पर सबने सवाल उठाया था। भास्कर ने बताया था कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्य समुद्र किनारे नहीं हैं, लेकिन यहां फैक्ट्रियां ज्यादा हैं। एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) के अनुसार फैक्ट्रियों की संख्या के सबसे ताजा आंकड़े 2017-18 के हैं। इसके मुताबिक, बिहार में 2017-18 में 2 हजार 881 फैक्ट्रियां हैं। जबकि, 2016-17 में 2 हजार 908 फैक्ट्रियां थीं। इस डेटा की मानें तो पिछले चार साल से बिहार में चालू फैक्ट्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है।

विपक्ष लगातार उठा रहा इस दावे पर सवाल

DTW की खबर के बाद विपक्ष ने लगातार मुख्यमंत्री के इस दावे को लेकर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था – युवा साथियों, इसे आप बिहार का दुर्भाग्य कह सकते हैं। आदरणीय नीतीश कुमार जी कभी कहते हैं बिहार में ज़मीन नहीं है इसलिए उद्योग नहीं लग सकते। कभी कहते हैं, बिहार समुद्र किनारे नहीं है। कभी कहते हैं, बिहार के पास संसाधन नहीं है। सीएम साहब, क्या सभी विकसित राज्य समुद्र किनारे हैं?

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *