Tuesday, July 23
Shadow

एग्जिट पोल का अनुमान अगर सही हुआ साबित तो तेजस्वी रचेंगे इतिहास, सबसे युवा सीएम मुख्यमंत्री होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव का अंतिम यानि आखिरी दिन कल संपन्न हो गया। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आने लगे है। ज्यादातर एग्जिट पोल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अब सबकी निगाहे 10 नवंबर को होने वाली मतगणना पर है क्योंकि उसी दिन तय होगा कि एग्जिट पोल में बताया गया अनुमान सही था या उसके अलग परिणाम आते है। बता दे कि उसी दिन मालूम होगा की बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

हालांकि कई एग्जिट पोल के मुताबिक युवा तेजस्वी यादव, बेरोजगार नौजवानों के भरपूर समर्थन के दम पर बिहार चुनाव में स्वीप करते दिख रहे है। वहीं लगातार तीन कार्यकाल के बाद नीतीश कुमार सत्ता से बाहर होते दिख रहे हैं। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो तेजस्वी महज 31 साल की उम्र में सीएम बनने वाले देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। 

9 नवंबर 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव सोमवार को 31 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अगर तेजस्वी महज 31 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने तो राष्ट्रीय जनता दल के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले पुराने डाटा के अनुसार एम ओ हसन फारुक, अप्रैल 1967 को मात्र 29 साल की उम्र में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। वहीं बिहार के सबसे युवा सीएम के रुप में सतीश प्रसाद सिंह का नाम दर्ज है। सतीश प्रसाद सिंह मात्र 32 साल की उम्र में बिहार के सीएम बने थे। हालांकि वो महज पांच दिन के लिए बिहार के सीएम पर रहे थे। इसके बाद जगन्नाथ मिश्रा का नंबर आता है। वे 38 साल की उम्र में अप्रैल 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे।

एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को चुनावों में 139 से 161 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि एनडीए सिर्फ 69 से 91 सीटों पर सिमटती ही नजर आ रही है। वहीं एलजेपी को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *