Saturday, July 27
Shadow

मौत की ख़बर सुनकर रामविलास पासवान की पहली पत्नी का हुआ बुरा हाल , ‘दैवा हौ दैव आब हमे कोना जिबय’

हिंदुस्तानी महिलाएं तलाक के बाद भी पत्नी होने का फर्ज निभाती रहती है। ​पति भले संसारिक सुख में मग्न हो लेकिन पति सुख ही पत्नी का सुख होता है।रामविलास पासवान की पहली पत्नी को जैसे ही उनके निधन का खबर मिला, वह फफक फफक कर रो पड़ी।

लोकजनशक्ति पार्टी एलजेपी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार थे। पासवान ने दो शादियां की थीं। 5 जुलाई 1946 को जन्मे पासवान की पहली शादी मात्र 14 साल की उम्र में राजकुमारी देवी से हुई थी। हालांकि उन्होंने राजकुमारी देवी को 1981 में तलाक दे दिया था और इसकी वजह थीं रीना शर्मा।

रीना शर्मा एयरहोस्टेस थीं। रीना शर्मा से रामविलास की मुलाक़ात एक हवाई सफर के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाक़ात में पासवान, रीना से प्रभावित हो गए थे। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं। पासवान ठेठ बिहारी और रीना शर्मा एक पंजाबी लड़की थीं।इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रीना शर्मा एयरहोस्टेस थीं। कहते हैं कि रीना शर्मा से रामविलास की मुलाक़ात एक हवाई सफर के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाक़ात में पासवान, रीना से प्रभावित हो गए थे। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं। पासवान ठेठ बिहारी और रीना शर्मा एक पंजाबी लड़की थीं।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे।

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 में हुआ था। उनका पैतृक गांव खगड़िया जिले के अलौली स्थित शहरबन्नी गांव है। उनकी शादी 1960 में राजकुमारी देवी के साथ हुई थी। बाद में 1981 में उस पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी 1983 में रीना शर्मा से की। उनकी दोनों पत्नियों से तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उन्होंने कोसी कॉलेज खगड़िया और पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने एमए और लॉ ग्रेजुएट की डिग्री ली। वह नॉनवेज पसंद करते हैं। मछली उनकी पहली पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *