बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी लाइन में लगे दिखे। लेकिन एक बुजुर्ग वोटर की मतदान के बाद मौत हो गयी।
बोधगया विधानसभा के काजीचक गांव में वोट डालकर घर लौटे वृद्ध की मौत हो गई। काजीचक निवासी 85 वर्षीय बालचंद यादव बुधवार की दोपहर अपने मताधिकार का प्रयोग करने गए थे। मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में अपना मत देकर वह बूथ नबंर 123 से घर लौटे। आराम करने के लिए चौकी पर लेट गए। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बालचंद यादव की मौत से गांव में शोक है। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।पुत्र सुखदेव प्रसाद यादव ने बताया कि दोपहर में मतदान केंद्र से वोट देकर घर लौटने के करीब एक घंटे के अंदर हमारे पिता की मौत हो गयी। पोस्टल बैलेट से वोट देने की जानकारी उन्हें नहीं थी। इसलिए उन्हें बूथ तक जाना पड़ा। उन्हें कोई बीमारी नहीं था। वे खुशी-खुशी वोट देने गये थे। परिवार वालों ने बूथ पर किए गए व्यवस्था से असंतुष्टता जाहिर की।
बता दे कि उनके परिजनों ने कहा कि उन्हें पोस्टल बैलेट की जानकारी थी और इसकी जानकारी प्रशासन के लोगों ने भी नहीं दिया था । जबकि मालूम हुआ कि सरकार का ऐसा निर्देश था कि 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्ध को घर जाकर वोटिंग करवाने का प्रावधान बनाया गया था। मगर इसकी प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण और अधूरी जानकारी के कारण घटना घटी। परिवार वालों ने बूथ पर किए गए व्यवस्था से असंतुष्टता जाहिर की।
Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism