![](https://dtw24news.in/wp-content/uploads/2024/03/crime-1024x626.jpg)
बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। बेखौफ अपराधी आसानी से अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। अपराध को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। वहीं एक बार फिर से बैखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। यह मामला हाजीपुर के महिसौर थाना क्षेत्र के महिसौर गांव का हैं। जहां अपने दरवाजे पर बैठे एक अधेड़ को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक इश्वरी साहनी लाखों साहनी का 60 वर्षीय पुत्र था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मंगलवार की देर रात ईश्वरी सहनी अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान दरवाजे पर पहुंचकर अपराधियों ने मुंह में पिस्टल सटाकर गोली मार दिया। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से बाईक छोड़कर फरार हो गए।
वहीं इस घटना की जानकारी महिसौर पुलिस को स्थानीय लोगों ने दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू किया था। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक बाईक जब्त किया किया है। वहीं अभी तक अधेड़ को गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।