Saturday, July 27
Shadow

भाजपा ने चिराग पासवान की नराजगी को किया खत्म, जेपी नड्डा से होगी मुलाकात

आगमी लोकसभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। वहीं लोकसभा चुनाव की घोषणा नजदीक होने के बावजूद भाजपा का सीट शेयरिंग को लेकर कोई निर्णय अभी तक सामने नहीं आया है। सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों की नराजगी भी सामने आ रही है। वहीं भाजपा के सीट शेटरिंग को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लेने के कारण चिराग पासवान की भी नराजगी की बात सामने आ रही है।

वहीं भाजपा आज अपने सहयोगी दलों से बातचीत कर सीट शेयरिंग के विवादों को सुलझाने की कोशिश कर रही है। चिराग पासवान की नराजगी को भी खत्म करने की कोशिश गई है। चिराग पासवान से उनके आवास पर  मिलने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांण्डेय पहुंचे। चिराग पासवान से मिलने के बाद मंगल पाण्डेय उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात किए।

कहा जा रहा हैं कि भाजपा ने चिराग पासवान की नराजगी को दूर कर दिया है। चिराग पासवान की बात मान ली गई है। वहीं राजनीतिक गलियारे में कहा जा रहा है कि लोजपा के खाते में पांच सींटें दी जा सकती है। वहीं पशुपति कुमार पारस के लिए बीजेरी दूसरा विकल्प तलाश रही है।

वहीं कल दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के चयन का काम लगभग पूरा कर लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *