Friday, July 26
Shadow

पवन सिंह ने एकबार फिर अपने बयानों से मारी पलटी, लोकसभा चुनाव लड़ने से किया था इंनकार

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। सुपरस्टार ने अपना बयान लोकसभा चुनाव को लेकर किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा किया है। पिछले दिनों भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय सीट से पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था। वहीं उम्मीदवार बनाने की घोषणा पर पवन सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया था।

जबकि अगले दिन 3 मार्च के पवन सिंह ने पोस्ट के जरिए चुनाव लड़ने के लिए मना किया था। वहीं एक बार फिर पावरस्टार पवन सिंह अपने बयानों से पलट गए है। उन्होंने घोषणा किया है कि वे लोकसभा चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा। पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा जरूर की लेकिन वे किस संसदीय सीट से चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। वहीं सियासि गलियारे में पवन सिंह के बिहार के आरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *