![](https://dtw24news.in/wp-content/uploads/2024/02/17_02_2024-tejashwi_yadav_nawada_23655243_172529829-1024x576.webp)
बिहार के सियासी माहौल में राजनीतिक पार्टियों के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां जनसभा और रैलियां के माध्यम से जनता को संबोधित करने में लगी है। लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए पार्टियां अपनी दावेदारी साबित करने में लगी हुई है।
वहीं लोकसभा चुनाव से पहले जनता के विश्वास को जीतने के लिए तेजस्वी यादव भी जोरशोर से लग गए है। वे इनदिनों जनता के बीच जन विश्वास यात्रा के माध्यम से जा रहे है। वे प्रदेश की जनता के बीच जाकर अपने पिछले 17 महीने के काम-काज को बता रहे है। वे अपने 17 महीने की तुलना नीतीश कुमार के 17 साल के शासनकाल से किए। तेजस्वी नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी पर भी लगातार हमला बोल रही थी।
तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उनकी पार्टी माई से जानी जाती थी। अब उनकी पार्टी की पहचान बाप से होने लगी है। राजद में बिहार के सभी जाति और धर्म के लोगों का समावेश है। जिससे मौजूदा सरकार घबड़ा रही है।
वहीं तेजस्वी के बयान के बाद बीजेपी तेजस्वी पर लगातार निशाना साध रही है। वहीं दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कही कि तेजस्वी यादव को सत्ता से बाहर होना हजम नहीं हो रहा है। इसलिए अब सत्ता से बाहर होने के बाद बाप-बाप चिल्ला रहे हैं। जब तेजस्वी यादव 17 महीनें सत्ता में रहे, तब सिर्फ बिहार में भष्टाचार फैलाया और सत्ता से बाहर होने के बाद उनको जनता की याद आयी है। आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें राजनीतिक रूप से अनाथ बनाने का काम करेगी।