![](https://dtw24news.in/wp-content/uploads/2024/02/tej-1024x626.jpg)
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। वे जनता के बीच जाकर विपक्ष की नाकामियां गिनाने में लगे हुए हैं। मौजूदा सरकार को बिहार चलाने में विफल बता रही है। वहीं इन दिनों वह बिहार के जनता को अपने पार्टी पर विश्वास दिलाने के लिए जन विश्लवास यात्रा पर निकले हुए हैं। तेजस्वी यादव गया के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जनता के बीच पहुंचे।
वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कि भाजपा वाले नरेंद्र मोदी की गांरटी देते हैं लेकिन क्या भाजपा वाले नीतीश चाचा की गारंटी देंगे कि वे फिर पलटी मारेंगे कि नहीं मारेंगे। उन्होंने पलटी मारने में रिकॉड स्थापित किया हुआ है। वे कभी राजद कभी भाजपा बस यहीं काम चाचा कर सकते हैं सिवाय बिहार का विकास करने के सिवाय।
वहीं उन्होंने आगामी 3 मार्च को पटना में आयोजित राजद की महारैली में शामिल होने के लिए लोगों को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग 2 मार्च को पटना आ जाइए और 3 मार्च को राजद की महारैली में शामिल होइए। आपको अपने पूराने नेता लालू यादव को भी सुनने को मिलेगा। आप लोग आकर हुमच दिजिए।