बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे है। राहुल गांधी आज दो रैलियां कर रहे है। राहुल की पहली रैली पश्चिमी चंपारण में हो रही है।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए थे और कहा था कि ये गन्ने का इलाका, चीनी मिल चालू करूंगा और अगली बार आऊंगा तो यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। चाय पी आपके साथ?
पीएम मोदी का जलाया जा रहा पुतला
राहुल गांधी ने कहा कि दशहरा में रावण को जलाया जाता है। लेकिन 2020 में पूरे पंजाब में पीएम मोदी, अंबानी और अडानी का जलाया जा रहा है। पंजाब और देश के किसान पीएम का पुतला जला रहे है। यह खुशी की बात नहीं है। यह दुख की बात है। जो नीतीश कुमार ने बिहार के साथ 2006 में किया वह पीएम मोदी ने पूरे देश के साथ कर रहे है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के किसानों को अपने अनाज का सही से दाम नहीं मिल रहा है। जिसके कारण बिहार के युवाओं को अपना राज्य छोड़ना पड़ रहा है। क्योंकि बिहार को कर नष्ट कर दिया है।
बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf