Saturday, July 27
Shadow

अनंत सिंह ने खेला बड़ा सियासी खेल, अपने साथ पत्नी का भी कराया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनावी की तारीखों के ऐलान के साथ अब पहले फेज के लिए गुरुवार यानि 8 अक्टूबर तक का वक्त बचा है। सियासी दलों ने पहले फेज के लिए कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतरने के लिए भेज दिया है। इसी सिलसिले में आज बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से राजद की तरफ से नामांकन किया। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों का भारी जुटान हुआ।जेल से नामांकन करने के लिए बाढ़ पहुंचे आनंद सिंह ने अपना पर्चा भरा है। लेकिन साथ साथ उनकी पत्नी नीलम देवी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। 

अनंत सिंह का क्या है सियासी खेल

नीतीश कुमार से बगावत करने के बाद अनंत सिंह ने लोकसभा में कांग्रेस का साथ दिया था।कांग्रेस की तरफ से अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को मुंगेर से प्रत्याशी बनाया। लेकिन पत्नी नीलम देवी हार गईं। उसके बाद अनंत सिंह पर कई मामले में एक्शन हुए और अनंत सिंह को जेल में भेज दिया गया। लेकिन अनंत सिंह को राजद ने इस बार मौका दिया और मौकामा से उन्हें टिकट दिया। आज अनंत सिंह ने मोकामा से नामांकन भी कर दिया। लेकिन इन सब के बीच चौंकाने वाली बात यह है कि अनंत सिंह ने मोकामा से ही अपनी पत्नी को निर्दलीय नामांकन करवा दिया है।

अनंत सिंह को डर है कि कही उनका नामांकन रद्द हो गया तो परेशानी होगी। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को भी नामांकन करा दिया हैं।अगर अनंत सिंह का नामांकन सही हुआ तो  उनकी पत्नी अपना नामांकन वापस ले लेगी। अनंत सिंह अपने विरोधियों को कोई भी मौका मोकामा में देना नहीं चाहते हैं। जिसके कारण ही सोची समझी रणनीति के तहत अपने साथ-साथ पत्नी का नामांकन कराया है। बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 2019 में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लड़ चुकी हैं, लेकिन उनको जेडीयू के ललन सिंह ने हरा दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *