Friday, March 29
Shadow

आखिर क्या हुआ कि दामाद को मार पेड़ से लटका दिया गया? ससुराल पक्ष के नौ लोग नामजद

पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के धर्मगंज पंचायत अंतर्गत भट्टाबाड़ी गांव स्थित आम बगीचा के पेड़ से सोमवार को बरामद युवक (सिकंदर मांझी 26 वर्ष) के शव मामले में मृतक के भाई राजू कुमार मांझी द्वारा पलासी थाना में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। जिनमें मृतक के ससुराल वालों सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें अपने भाई के ससुर नंदलाल मांझी, साला संजीत कुमार मांझी, रंजीत कुमार मांझी, पत्नी सोनी देवी, सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।

दर्ज मामले में सूचक बने मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि उनके भाई की शादी प्रेम-प्रसंग के तहत गांव के ही नंदलाल मांझी की पुत्री सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों से लड़ाई- झगड़ा होता रहता था। ससुराल वाले उनके साथ मारपीट भी करता रहता था। बीते 20 नवम्बर दिन के करीब दस बजे उनके ससुराल वाले उनके भाई (मृतक) को मारपीट करते हुए जबरदस्ती अपने घर ले गया। इस क्रम उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, किंतु वे लोग नहीं माने।

इस दौरान उनके ससुराल वाले उन्हें जान से मारने की बात कह रहे थे। तत्पश्चात देर रात्रि गांव के आम बगीचा में भाई का शव लटकने की सूचना मिली। सूचक ने दावा किया है कि भाई के ससुराल वालों ने मारपीट कर व गला दबा कर उनकी हत्या कर बचने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।

अपहृत किशोरी की बरामदगी

दुमका झारखंड से अपहृत किशोरी को दुमका नगर थाना से आई पुलिस ने फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को थानाक्षेत्र के रामपुर बसगड़ा से बरामद किया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुमका से एक किशोरी के अपहरण से संदर्भित प्राथमिकी संख्या 268/22 नगर थाना दुमका में दर्ज होने के बाद नगर थाना दुमका के पुलिस पदाधिकारी सअनि गौतम मेहता सहित अन्य महिला पुलिस पदाधिकारी आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंचे जहां फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु व अनि किंग कुंदन सहित थाना के अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी के साथ थानाक्षेत्र के बसगड़ा रामपुर निवासी उक्त कांड के आरोपी युवक बादल ऋषिदेव पिता जयराम ऋषिदेव के घर छापेमारी कर अपहृत किशोरी को बरामद किया। बरामद अपहृत किशोरी को नगर थाना दुमका झारखंड से आई पुलिस अपने साथ दुमका ले कर चली गयी। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *