Monday, April 29
Shadow

विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- सक्षम नेतृत्व निर्णय लेने में सक्षम

देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक चुनावी रंग में रंग चुका है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मीडिया के सामने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। लोकतंत्र के महापर्व में जाति और धर्म की बात करने वाले लोगों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। जनता के विश्वास को जीत कर आने वाले लोगों का विश्वास है।

मीडिया द्वार सीट शेयरिंग के पूछे गए सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सबकुछ समय पर होगा। सक्षम नेतृत्व निर्णय लेने में हर तरह से सक्षम है और उचित समय पर यह निर्णय हो जाएगा। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा पेपरलीक मामले में सरकार पर निशाने साधने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकों आभास करा दें कि क्या-क्या उनके समय में हुआ था। सिपाही भर्ती घोटाला किसके कार्यकाल में हुआ था। कई ऐसे मामले उठे थे और कई तरह के घोटाला नियुक्ति में हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *