Saturday, July 27
Shadow

विजय सिन्हा होंगे विधानसभा अध्यक्ष, नाराज सवर्णों को साधने के लिए भाजपा का प्रयोग

पटना। बिहार में नए विधान सभा अध्यक्ष को लेकर कुछ दिनों से जारी अटकलों का दौर अब खत्म हो गया है। भाजपा ने एक बार फिर से चौकाने वाला निर्णय लिया है। विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है। वे लखीसराय से भाजपा के विधायक हैं और पिछली सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर यादव के नाम की चर्चा जोरों पर थी।

सवर्णों को साधने के लिए भाजपा का प्रयोग

ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा ने जातीय समीकरण को साधने के लिए यह निर्णय लिया है। सवर्णों को भाजपा का आधार वोटर माना जाता है। पिछले कुछ समय से पार्टी संगठन एवं मंत्रिमंडल में अपने समाज की भागीदारी कम होता देख सवर्ण समाज मे भीतर ही भीतर नाराजगी बढ़ता जा रहा था। बिहार में जब पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा जाति को साधने के लिए प्रयोग के तौर पर भाजपा ने 2 उपमुख्यमंत्री का नाम सामने लाया था, तो उस समय पार्टी के अंदर भी सवर्ण विधायक इस बात को ले कर नाराज थे कि उपमुख्यमंत्री के पद पर सवर्ण समाज के किसी नेता का नाम क्यों नहीं। बता दें कि भाजपा ने पिछड़ा समाज के लालकिशोर प्रसाद और अतिपिछड़ा समाज के रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया है। अब विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठाकर भाजपा ने नाराज सवर्णों को साधने की कोशिश किया है।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *