Saturday, July 27
Shadow

तेजस्वी यादव द्वारा जारी वीडियो की केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताई वजह, कहा- 17 महीनों में नहीं हुआ विकास 

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति का माहौल गर्म है। राजनीतिक पार्टियों के वार-पलटवार के बीच आज तेजस्वी यादव ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 साल  के कार्यकाल को अपने 17 महीने के कार्यकाल से चुनौती दी है। तेजस्वी ने दावा किया है कि उनके पास जब आधी शक्ति  थी तो वह कितनें कामों को किया। अगर पूरी शक्ति मिल जाए तो बिहार की सूरत बदल देंगे।

वहीं तेजस्वी के वीडियो जारी होने के बाद भाजपा ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो क्या वीडियो जारी करेंगे 17 महीने में केवल बिहार में लूट-खसोट हुआ है। नित्यानंद राय  ने पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का कारनामा पूरा बिहार जानता है। वो 17 महीने का वीडियो क्या जारी करेंगे, 17 महीनें में केवल लूट-खसोट हुआ था। तेजस्वी यादव परिवारवाद के युवराज हैं वह क्या वीडियो जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *