Saturday, July 27
Shadow

दूसरे चरण के लिए 11 बजे तक कुल 19.26 प्रतिशत वोटिंग, गोपालगंज में सबसे अधिक प्रतिशत वोट पड़े

बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में मतदान की रफ्तार इस बार भी शुरुआती समय में कम दिख रही है। सुबह 11 बजे तक बिहार के विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत 19.26 प्रतिशत रहा है। सबसे अधिक वोटिंग गोपालगंज में दर्ज की गई है। जहां सुबह 11 बजे तक 24.12 % लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बता दे कि 9 बजे तक बिहार के 17 जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 8.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा गोपालगंज में 9.84 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। पहले घंटे में 17 जिलों में औसतन 3.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे अधिक भागलपुर में 3.7 प्रतिशत मतदान होने की खबर थी।

सुबह 11 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत:

पश्चिमी चंपारण – 21.99

पूर्वी चंपारण- 15.76

शिवहर- 19.25

सीतामढ़ी- 20.22

मधुबनी – 18.13

दरभंगा – 15.65

मुज़्ज़फ़रपुर – 26.09

गोपालगंज – 24.12

सिवान – 15.96

सारण – 16.69

वैशाली- 20.33

समस्तीपुर – 21 76

बेगूसराय – 19.01

खगड़िया – 19.57

भागलपुर – 20.08

नालंदा –  20.20

पटना – 18.16

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *