बिहार के वैशाली में रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। वारदात में उनका बेटा बाल-बाल मनीष कुमार बच गया। गोली सीने में लगी है। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना बराटी आउटपोस्ट अंधरावर गांव की है ल। मोबाइल लूटने के दौरान उन्हें गोली मारी गई।
जानकारी मिल रही है कि महिला शांति देवी पूजा करने के लिए सुबह अपने घर से बाहर फूल तोड़ने के लिए निकली थी। रास्ते में वह मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया। बाइक पर बैठे एक बदमाश के हाथ में देसी कट्टा था। उसने फायरिंग कर दी। गोली महिला कई छाती में लग ग। उनके साथ जा रहा बेटा बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज और बेटे के शोर मचाने से अपराधी डर कर भाग चले। आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल भर्ती करा दिया।
बराटी ओपी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय गश्ती टीम वहीं थी। लेकिन अपराधी नकाब लगाकर भाग चले। इलाके के सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों को पहचान कर पकड़ कर लिया जाएगा…