मुंगेर में दुर्गा विसर्जन को लेकर हुई घटना के जांच के लिए गठित SIT टीम की पहली बैठक आज मुंगेर में SP मानवजीत सिंह ढिल्लो के कार्यालय में हुई। बता दे कि मुंगेर में 26 अक्टूबर को दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में अनुराग नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी। मौत से आक्रोशित जनता ने 29 अक्टूबर को 3 थाने को जला दिया था उसके बाद DIG मनु महाराज के निर्देश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम की पहली बैठक मुंगेर SP मानवजीत सिंह ढिल्लो के कार्यालय में हुई।
मालूम को कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन हुए विवाद के बाद उपद्रवियो द्वारा सरकारी संपत्ति की छति मामले को लेकर कुल 16 FIR हुए है। जिनकी समीक्षा मुंगेर SP मानवजीत सिंह ढिल्लो के निगरानी में की गई। मुंगेर SP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक मन्नू महाराज के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। जिसमे पहले 7 सदस्य थे क्योंकि इस मामले कुल 16 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर जांच टीम ने अधिकारियों की संख्या बड़ा कर अब कुल 23 कर दी है। इस पूरे मामले की जांच गठित टीम जुटी है। जिनके रिपोर्ट की समीक्षा की गई है।
बता दे कि बिहार के मुंगेर जिले में 26 अक्टूबर की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हत्याकांड के मामले में जिला मुख्यालय के सभी थानाध्यक्षों को हटा दिया गया है। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने जिला मुख्यालय के सभी थानाध्यक्षों और अन्य अफसरों की अनुशंसा पर मुहर लगा दी। एसपी की तरफ से ऐसा करने की अनुशंसा की गई थी।
बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf
Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism