लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज है। आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 26 अप्रैल को पांच सीटों पर बिहार में मतदान होगें। वहीं आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्णिया में तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की हमदोनों भाई (मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव) एक साथ मिलकर भाजपा का हवा टाइट कर दिए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुकेश सहनी भी चुनाव प्रचार में हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा बीजेपी बिहार में हार से डरी हुई है। बिहार के हर लोकसभी सीट पर प्रधानमंत्री मोदी प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। बीजपी बिहार में राजद से डरी हुई है।
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। आज तक बिहार को ना तो विशेष राज्या का दर्जा मिला ना ही सीमांचल और पूर्णिया में एक भी इंडस्ट्री लगी। अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वह बिहार के सीमांचल और पूर्णिया में इंडस्ट्री हब बनाएंगे। 10 साल से एनडीए के सासंद ने यहां एक भी विकास का काम नहीं किया है।