Wednesday, May 15
Shadow

Tag: Manoj tiwari

भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘विवादास्पद पहचान ’ को बदलने के लिए ये महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे मनोज तिवारी…

भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘विवादास्पद पहचान ’ को बदलने के लिए ये महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे मनोज तिवारी…

मनोरंजन
Desk: अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा भी है. बता दे, जल्द ही मनोज तिवारी भोजपुरी वेब सीरीज ‘पुत्र धरती’ में नजर आने वाले हैं. यह सीरीज भोजपुरी के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में चौपाल के लॉन्च पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा और उसमें आने वाले बदलावों के बारे में बात किया था. भोजपुरी स्टार्स को होगा ओटीटी से फायदा  बता दे, मनोज तिवारी ने भोजपुरी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए इसे कलाकारों के लिए वरदान बताया है. मनोज तिवारी का कहना है कि बिहार देश का एक बड़ा राज्य है. लेकिन वहां के थिएटर फिल्म देखने लायक नहीं हैं। ऐसे में चौपाल का आना भोजपुरी इंडस्ट्री और यहां के सितारों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है. भोजपुरी सिनेमा की छवि को नुकसान कई मौके ऐसे आए हैं जब भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी ...
दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीतिक घमासान बढ़ा, BJP सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहा नमक हराम

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीतिक घमासान बढ़ा, BJP सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहा नमक हराम

नेशनल, राजनीति
दिल्ली में इस बार छठ पूजा को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। भाजपा ने तो इसे लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। भाजपा सांसद और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नमक हराम कहते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई हैं। मंगलवार को भी भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया था। मनोज तिवारी ने बुधवार को अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ”कमाल के नमक हराम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। कोविड के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कर आप छठ नहीं करने देंगे और गाइडलाइंस सेंटर से मांगने का झूठा ड्रामा अपने लोगों से करवाते हैं, तो बताए ये 24 घंटे शराब परोसने के लिए परमिशन कौन से गाइडलाइंस को फॉलो करके ली थी, बोलो CM” वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश आज ...
भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी बाल-बाल बचे, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी से करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी बाल-बाल बचे, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी से करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार के लिए निकले भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी की जान बाल-बाल बचा गई। उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। भाजपा नेता के हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। पटना एयरपोर्ट से उड़ते ही मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर में यह तकनीकी खराबी आई। हेलीकॉप्टर करीब 40 मिनट तक हवा में उड़ता रहा। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर भी हादसे का शिकार होते-होते बचा था। लैंडिंग के समय उनके हेलीकॉप्टर का पंखा एक दीवार से टकरा गया था। जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट से बेहटिया एयरपोर्ट के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का हेलिकॉप्टर उड़ान भरा। उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। 40 मिनट तक बिना संपर्क में रहने के बाद मनोज तिवारी का हेलिकॉप्टर फिर से पटना एयरपोर्ट पहुंचा,...
ब्रह्मपुर विधनसभा सीट पर स्थानीय नेता चाहते है वहां के लोग

ब्रह्मपुर विधनसभा सीट पर स्थानीय नेता चाहते है वहां के लोग

बिहार
बिहार के बक्सर जिला का ब्रह्मपुर सीट, बहुत मायनों में महत्वपुर्ण है। यह विधानसभा भोजपुर और बक्सर जिलें के बॉर्डर पर है। आजादी के बाद से यहां पर भूमिहार और ब्राह्मणों का दबदबा दिखता रहा है। यहां से जिन लोंगो ने चुनाव लड़ा और जीता उनमें ललन प्रसाद सिंह, बुद्धि नाथ सिंह, सूर्यनारायण शर्मा, ऋषिकेश तिवारी, स्वामी नाथ तिवारी, अजित चौधरी और दिलमणी देवी शामिल है। वहीं अगर मौजुदा विधायक की बात करे तो 2015 में भाजपा के बड़े नेता सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को हरा कर राजद के संभु नाथ यादव विधायक बने। यह भी पढ़े :-2005 का वो चुनाव, जब ‘बेअसर’ हो गए लालू क्या है समीकरण? अगर कुल जनसंख्या की बात करे तो ब्रह्मपुर बाकी विधनसभाओं से जादा बड़ा है। यहां की कुल आबादी 4,45,551 है जिसमें 2,87,883 वोटर्स है। ब्रह्मपुर में कुल तीन प्रखंड है। सबसे बड़ा ब्रह्मपुर, फ़िर चक्की और सबसे छोटा सिमहरी। इस विधानसभा...