Saturday, July 27
Shadow

लोकसभा टिकट के लिए राजद ने चला अपना नया दांव, बाहुवली अशोक मेहता ने टिकट के लिए रचाई शादी

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। लोकसभा चुनाव सात चरण में लिए जाएंगे। तारीखों की घोषणा होने के साथ सियासी गलियारे में हलचल तेज हो चुकी है। वहीं आज से नामाकंन प्रक्रिया भी  शुरु हो चुकी है। वहीं राजद भी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में में लग चुका है। वहीं राजद हमेशा से प्रत्याशियों की लिस्ट में बाहुवली को तरजीह देता रहा है। इस बार भी राजद बाहुवली को टिकट देने के लिए रणनीति तैयार करने में लगा है। बाहुवली अशोक महतो को राजद टिकट देने की सोच रहा है। टिकट देने के खबरो के बीच मंगलवार को बाहुवली अशोक  मेहता ने बख्तियारपुर करौटा जगदंबा मंदिर में अपनी शादी रचाई। वे मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी को ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। राजद की टिकट पर पत्नी को ललन सिंह के खिलाफ चुनावी जंग में उतार सकते है।

अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक कांड समेत कई अपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। नवंबर 2023 में वह जेल से रिहा होकर घर लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *