Monday, May 13
Shadow

पीएम मोदी पुराने के साथ नए का भी करते सम्मान, उपमुख्यमंत्री का बयान भतीजा को देना चाहिए मौका

बिहार एनडीए का सीट बंटवारा हो चुका है। बीजेपी को 17, जदयू को 16, चिराग को 5, हम को 1 और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी को 1 लोकसभा सीट बिहार एनडीए में मिली है। वहीं चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का झोली एनडीए ने खाली छोड़ दिया। वहीं सीट बंटवारे से नाराज चल रहे पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से प्रेंस कांफ्रेस कर आज इस्तीफा दे दिया है। वहीं इस्तीफा के बाद राजनीतीक दलों का पशुपति पारस को लेकर अलग-अलग बयान सामने आ रहा है। जदयू के राज्यसभा सासंद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पशुपति पारस के साथ कोई नाइंसाफी नहीं हुई है। बीजेपी ने जरुरत से ज्यादा उन्हें तरजीह दिया है।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पशुपति पारस को मोदी ने बहुत सम्माद दिया। उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद दिया। चिराग पासवान को छोड़कर हमेशा पशुपति पारस को सम्मान मिलता रहा है। अगर चिराग को अवसर मिल रहा तो पशुपति पारस को सम्मान करना चाहिए और उन्हें मौका देना चाहिए।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *