Monday, April 29
Shadow

सासंद प्रिंस पासवान भी छोड़ सकते चाचा पशुपति पारस का साथ, लग सकता एक और झटका

बिहार एनडीए में लोकसभा सीट का बंटवार हो चुका है। पशुपति पारस को एनडीए के तरफ से सीट बंटवारे मे जगह नहीं मिलने के बाद झटका लगा है। उन्हें एक भी लोकसभा सीट बिहार में नहीं मिली है। वहीं एनडीए ने चिराग पासवान पर भरोसा जताते हुए उन्हे पांच लोकसभा सीट दिया है। वहीं एनडीए के सीट बंटवारे में जगह नहीं मिलने के बाद पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से आज इस्तीफा दे दिया।

वहीं पशुपति पारस को अपनी पार्टी के सांसदो से भी एक बार फिर झटका लगने की आशंका लगायी जा रही है। पशुपति पारस ने आज प्रेस कांफ्रेस के जरिए इस्तीफा देने का घोषणा किया। वहीं इस मह्त्तवपूर्ण प्रेस कांफ्रेस में पशुरति पारस के साथउनके भतीजे और सासंद प्रिंस पासवान, सांसद चंदन सिंह और सूरजभान सिंह मौजूद नहीं थे। इन तीन खास लोगों के प्रेस कांफ्रेस में मौजूद नहीं रहने के बाद इन लोगों द्वारा पशुपति पारस का साथ छोड़ कर बीजेपी से हाथ मिलाने के कयास लगाए जा रहे है।  वहीं इससे पहले वैशाली सांसद वीणा देवी और खगड़िया सांसद महबूब अली केसर भी पशुपति पारस का साथ छोड़ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *