Tuesday, July 23
Shadow

दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू हुआ यात्री विमान सेवा, वाटर सैल्यूट से किया गया विमान का स्वागत

लम्बे इन्तजार के बाद मिथिलांचल के लाेगाें को आज बड़ी साैगात मिली। मिथिलांचल के दरभंगा से हवाई सेवा आज आरंभ हो गया। स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट बेंगलुरू से दरभंगा पहुंची। जिसमें कई यात्री सवार थे। पहली यात्रा करने वाले यात्री काफी खुश नजर आ रहे थे। एयरपोर्ट पर फ्लाइट का वाटर कैनन सैल्यूट किया गया। उसके बाद यहां से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट ने प्रस्थान किया। विमान में सवार होने आए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सवार होने से पहले यात्रियों की सुरक्षा जांच की गई। इसके बाद उन्हें सवार होने की अनुमति दी गई।

तीन जोड़ी फ्लाइट 

आज से दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के लिए तीन जोड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हो गई। विमान सेवा शुरू करने के लिए 20 सितंबर से ही तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। जिसके बाद आज वह समय आ गया। जिसका मिथिलांचल के लोग इंतजार कर रहे थे। इस सेवा से दीपावली और छठ पर घर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

90 प्रतिशत टिकट बुक

6 फ्लाइटों के करीब सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी है। फिलहाल दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। लेकिन इधर से जाने वालों की संख्या कम है। इससे दरभंगा समेत कई जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। अब विमान के लिए पटना एयरपोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टर्मिनल भवन, जरूरी यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है।

बता दे कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए स्पाइस जेट के यात्री विमान उड़ान भरेंगे। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए दरभंगा से एक-एक फ्लाइट नियमित होगी। विमानों के उड़ान भरने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। टर्मिनल भवन से लेकर रनवे तक की तमाम व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। रन-वे विनामों की लैंडिंग व टेक ऑफ के लिए तैयार है।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *