बिहार विधानसभा चुनाव बहुत पास है, ऐसे में पक्ष और विपक्ष में आरोपों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।इसी कड़ी में जदयू-भाजपा के रिश्तों पर छाए कथित संशय के बादल छांटने के लिए भाजपा नेताओं के बयान, गृह मंत्री अमित शाह की बातों के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने संयुक्त प्रचार शुरू किया। दोनों ने एक सुर में 1990 से 2005 के शासनकाल को ‘जंगलराज’ बताया और अपने 15 साल के शासन की उपलब्धियां गिनाईं।
कहा उनके पन्द्रह साल में लोग दिन में चलने से डरते थे। हमारे 15 साल में सड़क, बिजली एवं पानी को हर घर पहुंचाने के साथ अपराध का ग्राफ बहुत नीचे हुआ है। पत्नी को मुख्यमंत्री बना कर पति खुद जेल चले गए। लेकिन महिलाओं के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। अभी और भी लोग जेल जाने वाले हैं।
नीतीश कुमार ने लालू- राबड़ी राज को चौसा में हुई चुनावी रैली में जंगलराज कहा जिससे नाराज़ लालू यादव ने ट्वीट कर उनका जबाब दिया।आपको बता दे सिर्फ लालू ही नहीं उनके बेटे तेजस्वी ने भी नीतीश पर हमला बोला है।
कल नीतीश ने बोला था हमला
नीतीश कुमार ने कहा तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 साल तक पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला।पति अंदर गए पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया।कितने नरसंहार हुए? कितने अपराध हुए? नक्सल गतिविधियां होती थीं, लेकिन कुछ कर पाते थे? उसके बाद भी बिहार की जनता ने 3 बार मौका दिया, जब नहीं कर पाए तो हमें मौका दिया।तेजस्वी पर भी हमला बोला था और कहा था कि अपने खिलाफ प्रचार पाने के लिए कुछ भी बोलता रहता है सब, जो बोलता है उसको बिहार के बारे में अनुभव ही नहीं है. जिसके बाद लालू ने पलटवार किया है।
बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf