Saturday, July 27
Shadow

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई BJP संसदीय बोर्ड की बैठक, सभी बड़े नेता ही होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच इस वक़्त की एक बड़ी खबर आ रही है। BJP का बिहार विधानसभा चुनाव में रुझान देख कर आज शाम 5 बजे गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए EVM में बंद 3733  प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर चल रही है। रुझान में एनडीए की बढ़त बरक़रार है।

3:00 PM: NDA 128 और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 49, राजद 66, कांग्रेस 21, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।

2:00 PM: NDA 134 और महागठबंधन 98। भाजपा 76, जदयू 52, राजद 61, कांग्रेस 18, लेफ्ट 19 सीटों पर आगे।

1.00 PM: NDA 127 और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है।

12.30 PM: NDA 129 और महागठबंधन 103 सीटों पर बढ़त लेता दिख रहा है।

12.00 PM: NDA 129 और महागठबंधन 100 सीटों पर आ गया।

11.30 AM: NDA 131 और महागठबंधन 101 सीटों पर लीड करता दिखा।

11 AM: NDA 130 और महागठबंधन 97 पर आ गया।

10.30 AM: NDA 125 पर पहुंच गया और महागठबंधन 109 पर आ गया।

10 AM: NDA बढ़कर 119 पर था और महागठबंधन घटकर 114 पर आ गया था।

9.00 AM: महागठबंधन 120 सीटों पर आगे था, NDA को 90+ सीटों पर बढ़त थी।

8.30 AM: रुझानों में महागठबंधन 60+ और NDA 40+ पर था।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *