बिहार की राजधानी पटना में अपराधिक घटनाएं अपने चरम पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन अपराधिक घटनओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र का हैं। जहां पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए नवजात बच्चे का तस्करी कर रहे 4 महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों नवजात बच्चों को बरामद कर लिया है। इन गिरफ्तार आरोपियों में एक होमियों पैथिक डॉक्टर और एक नर्स भी है। पुलिस ने इन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। जबकि एक आरोपी डॉक्टर फरार है। 2 नवजात बच्चों को आरोपी तस्करी कर ले जा रहे थे।
वहीं इस तस्करी में पुलिस ने किसी बड़े नेटवर्क के शामिल होने की आशंका जतायी है।
यह मानव तस्करी का कारोबार बख्तियारपुर और बाईपास स्थित अस्पताल में चल रहा था। नगर पुलिस अधीक्षक इस मामले में कारवाई कर रहे हैं। पुलिस तस्करों से इस मामले पर पुछताछ कर रही है। होमियो पैथिक डॉक्टर परमानंद इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं। वहीं इस मामले में दो हॉस्पिटल का नाम सामने आया है। दोनों अस्पताल को सिल किया जाएगा।