Saturday, July 27
Shadow

मुंगेर घटना को लेकर राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, बिहार सरकार को बर्खास्त करने का किया मांग

मुंगेर में हुए हिंसा को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। मुलाकार के दौरान कांग्रेस ने राज्यपाल को मुंगेर की घटना की पूरी जानकारी दी। साथ ही कहा कि अब यह साफ हो गया है कि मुंगेर में गोली पुलिस ने चलाई थी। कांग्रेस ने बिहार सरकार को इस मामले को लेकर बर्खास्त करने की मांग की।

बता दें कि बिहार का मुंगेर शहर गुरुवार को पांच घंटे तक अशांत रहा। पथराव और आगजनी के बीच अमनपसंद लोग घरों में सिमटे रहे। पुलिस भी कई बार बैकफुट पर नजर आई। गोली कांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर गुरुवार को बाजार बंद किया गया था। वहीं आज डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। हमारे जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। हम आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। वहीं मनु महाराज ने कहा कि 26 अक्टूबर को उस युवक की मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है।

ये भी पढ़े :-मुंगेर घटना के बाद बिगड़ी हालात को देख कर आसपास के जिलों को भी किया गया अलर्ट

मालूम हो कि मुंगेर में बिगड़ी विधि व्यवस्था का जायजा लेने देर शाम कल एडीजी विधि व्यवस्था अमित कुमार मुंगेर पहुंचे। इसके बाद रोड़ेबाजजी-आगजनी के शिकार थानों का जायजा लिया। यहां से वे डीआईजी के साथ विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए चर्चा भी की। इस दौरान एडीजी ने पत्रकारों को बताया कि मुंगेर की घटना को संज्ञान में लेते हुए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर राज्य सरकार ने डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को हटा दिया है।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *