Monday, July 22
Shadow

मौसम में आया अचानक बदलाव डाल सकता है सेहत पर बुरा असर

बिहार में सर्दियों का मौसम ने दस्तक दे दिया है। मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है और पारा बहुत तेजी से निचे गिर रहा है। इन दिनों शाम में महज 2 घंटे के भीतर तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण वातावरण में अचानक से ठंड बढ़ जा रही है। लोगों की सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

पटना में मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट चुका है और ठंड दस्तक देने लगा है। शाम में 6 बजे से 8 बजे के बीच में तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। 8 बजे के बाद तापमान सुबह 5 बजे तक गिरता ही जा रहा है, जिसके कारण रात में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जा रही है।

बता दे कि ऐसे हो रहे मौसम में बदलाव से लोगो के सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। सर्दियों के मौसम में हार्ट के मरीज़ों को बच के रहना चाहिए क्योंकि यह उनके सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इन दिनों सुबह में ठंडी हवाएं चल रही है इसलिए हार्ट के मरीज़ों को धुप निकलने के बाद ही घरो से निकलना चाहिए।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *