Friday, July 26
Shadow

अर्नब गोस्वमी की गिरफ्तारी पर बीजेपी का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा, सदाकत आश्रम के बाहर किया जमकर हंगामा

मुंबई में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी के के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। महाराष्ट्र के पत्रकार पर सरकार द्वारा किये गए करवाई के विरोध में राजनीति तेज हो गयी है। इसको लेकर देश में आक्रोश का माहौल बन गया है। महाराष्ट्र सरकार के रवैये पर केंद्र सरकार के कई नेताओं ने अर्नब के गिरफ़्तारी  की तीखी आलोचना की है और कहा है कि ये सीधे तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला किया गया है। इसको लेकर वे अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में पहुंच गए। वहीं गिरफ़्तारी होने के बाद अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र पुलिस और उद्धव सराकर को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज कानून की धज्जियां उड़ाई गई है। मुझे पुलिस ने मारा है और मेरे परिवार के साथ भी बदसलूकी की है। 

इस दौरान राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार को तानाशाह बताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की सरकार है। वो अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और पत्रकारों को सच बोलने पर रोक लगाना चाहते है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर निकल गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा होने लगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी से खदेड़ दिया।

बता दें कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अर्नब को पुलिस अलीबाग थाने लेकर गई है, जहां से कुछ देर में उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने मारा है। फिलहाल, अर्नब गोस्वामी अलीबाग पुलिस स्टेशन के अंदर ही हैं। अर्नब गोस्वामी की यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है, जब उनके खिलाफ टीआरपी स्कैम मामले की जांच चल रही है।

मालूम हो कि दीघा विधायक संजीव चौरसिया आज कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदर्शन करने पहुचे थे। लेकिन उधर से कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भी मोर्चा संभाल रखा था और बीजेपी कार्यकर्ताओं से दो-दो हाथ करने को तैयार थे। दीघा विधायक संजीव चौरसिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रुख को देखते हुए उल्टे लौट गए और कांग्रेस कार्यालय के अंदर छोड कर बाहर ही नारेबाजी करने लगे और जमकर सदाकत आश्रम के सामने प्रदर्शन किया। वही महाराष्ट सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। पत्रकार पर हुई कार्यवाही को गलत बताते हुए तत्काल रिहा की मांग की।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *