Saturday, July 27
Shadow

राहुल गांधी से बीजेपी समर्थकों की मांग, आलू देकर कहा- सोना बनाने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से न्याय यात्रा पर निकले है। उनकी न्याय यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई है। राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा दो महीने तक चलने वाली है। यह न्याय यात्रा मुंबई में जाकर समाप्त होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा देश के  कई राज्यों से होकर गुजर रही है।

न्याय यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी समर्थक राहुल गांधी पर निशाना साध रहे और उनके काफिले के सामने मोदी, मोदी और जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे  हैं। यह वीडियो मध्य प्रदेश के शाजापुर का है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनका स्वागत किया। वहीं राहुल गांधी के पुराने बयानों को लेकर उनपर तंज कसते हुए उन्हें आलू थमाते हुए और उस आलू से सोना बनाने कहने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *