Saturday, July 27
Shadow

बिहार चुनाव: ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट का हुआ ऐलान; उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही साथ बिहार में जहां एक तरफ राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर हैं। वहीं सूबे की सियासत में कई सारे नए राजनीतिक गठजोड़ भी उभरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) अब राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) ने गठबंधन में शामिल हो गई है। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) भी इस फ्रंट का हिस्सा हैं।

कुशवाहा की पार्टी ने 42 उम्मीदवारों पर लगाया दांव

अब गुरुवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) की ओर से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की ओर से 42 उम्मीदवारों की लिस्ट साझा की गई है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नए फ्रंट का ऐलान किया। उपेंद्र कुशवाहा ने जानकारी दी कि इस फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव रहेंगे। इस फ्रंट का नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट रखा गया है, जिसमें कुल 6 पार्टियां शामिल हैं। फ्रंट की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ही होंगे।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें खुशी है कि हम बिहार के लोगों को विकल्प दे पाए हैं और हमारे साथ नई पार्टियां आई हैं। नीतीश सरकार के राज में 15 साल बिहार की जनता से धोखा किया गया है, ऐसे में अब नए विकल्प की जरूरत है। इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी अपने 26 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं, जिन्हें बसपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।

BSP candidate list

1- रामगढ़: अम्बिका सिंह (पूर्व विधायक)
2- चैनपुर: मो. जमा खान
3- गुरुआ: राघवेन्द्र नारायण यादव
4- चेनारी (सु.): श्याम बिहारी राम (पूर्व विधायक)
5- ब्रह्मपुर: जटाधारी पासवान
6- डिहरी: सोनी देवी
7- रफीगंज: रंजीत कुमार उर्फ पिंटू मेहता
8- बाराचट्टी (सु.): रीता देवी
9- जहानाबाद: मनोज कुमार सिंह (चंद्रवंशी)
10- मखदुमपुर (सु.): व्यासमुनि दास
11- जगदीशपुर: श्याम नंदन कुशवाहा
12- मसौढ़ी (सु.): राजकुमार राम
13- जमालपुर: सुबोध तांती
14- लखीसराय: राजीव रंजन धानुक
15- हिसुआ: उत्तम कुमार चौधरी
16- गोविंदपुर: विशुनदेव यादव
17- झाझा: विनोद कुमार यादव
18- बिक्रम: अरुण कुमार चंद्रवंशी
19- चकाई: सीताराम साव
20- बेलहर: ब्रह्मदेव राय
21- राजपुर (सु.): संजय मुखिया
22- करहगर: उदय प्रताप सिंह
23- औरंगाबाद: अनिल कुमार यादव
24- कुटुंबा (सु.): कृष्णा राम पासवान
25- कहलगांव: कृष्ण कुमार मंडल
26- टिकारी: शिव बचन यादव (पूर्व विधायक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *